UPSC Srishti Mishra Success Story: विदेश से पढाई करके लौटी भारत, दिन रात मेहनत कर UPSC में 95वां रैंक, जाने कौन हैं सृष्टि मिश्रा ?

On: November 6, 2025 7:45 PM
Follow Us:

UPSC Srishti Mishra Success Story: फरीदाबाद के सेक्टर 88 अमोलिक सोसाइटी में रहने वाली सृष्टि मिश्रा यूपीएससी परीक्षा में 95वी रैंक हासिल कर कामयाबी की नई कहानी लिखी है. सृष्टि की अधिकतर पढ़ाई देश से बाहर ही हुई है. 2018 में वह भारत लौटीं और सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू की. अपने दूसरे ही प्रयास में उन्होंने सफलता अर्जित कर ली. UPSC Srishti Mishra Success Story

सृष्टि के पिता आदर्श कुमार मिश्रा भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं और ब्राजील में नियुक्त हैं। मूलरूप में यूपी के जौनपुर की निवासी सृष्टि यहां ग्रेटर फरीदाबाद में अमोलिक सोसाइटी में अपनी मौसी सुनीता पांडेय के साथ रहती हैं। यहीं रह कर उन्होंने पहले स्नातक की पढ़ाई पूरी की और फिर यूपीएससी की तैयारी में जुट गईं।

सृष्टि ने कहा कि उनके परिवार का यह सपना था कि बेटी आईएएस-आईपीएस अधिकारी बन कर देश और आम आदमी की सेवा करे। रोज आठ से दस घंटे तक पढ़ाई करने वालीं सृष्टि को पिता से ही प्रेरणा मिली। UPSC Srishti Mishra Success Story

तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी सृष्टि पहले प्रयास में प्रीलिम्स भी क्लीयर नहीं कर पाईं थी। लेकिन, हिम्मत हारने के बजाय अगले ही दिन से दूसरे प्रयास की कड़ी तैयारी में जुट गईं।

सृष्टि के अनुसार जब वह पढ़ते हुए थक जाती थी तो खुद को आराम देने और तरोताजा होने के लिए नावल पढ़ती थीं और क्लासिकल डांस करती थीं।

सृष्टि ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद के साथ-साथ अपनी तीन मौसियों सुनीता पांडेय, अनीता मिश्रा व सोनी त्रिपाठी, मौसेरे भाई उपेन्द्र पांडेय व मौसी के परिवार के अन्य सदस्यों को दिया।

 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा

हरियाणा में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, डीजीपी अजय सिंघल ने किया बड़ा ऐलान, मिलेगा ये फ़ायदा

हरियाणा

हरियाणा का ये जिला बनेगा फार्मा हब, सस्ती दवाओं के उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, केंद्रीय बजट में बड़ा ऐलान

HBSE New Rule

HBSE New Rule: हरियाणा में 10वीं–12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा अंक सुधार का दूसरा मौका

School Holiday: फरवरी में हरियाणा के सरकारी स्कूलों में रहेंगी इतनी छुट्टियां, टाइमिंग और परीक्षाओं का पूरा अपडेट

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर; 20 HCS अफसरों को मिला सुपर टाइम स्केल

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके