पश्चिम बंगाल की जीत प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व एवं विश्वास की जीत- प्रवीण लाठर

On: May 5, 2026 2:13 AM
Follow Us:

The victory in West Bengal is a triumph of Prime Minister Modi's astute leadership and trust Praveen Lathar

  • विधानसभा चुनावों में मिल रही जीत पर जिला कार्यालय कर्ण कमल में बांटे लड्डू

West Bengal Elections(मेरा हरियाणा नेटवर्क)करनाल। देश में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में विशेष कर पश्चिम बंगाल में मिल रहे भारी जनसमर्थन और विधानसभा चुनावों में मिल रही बढ़त की खुशी में भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल में आज भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया।पश्‍च‍िम बंगाल व अन्य राज्यों में कमल ख‍िलने की जानकारी म‍िलते ही कार्यकर्ताओं और पदाध‍िकार‍ि‍यों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर जिला कार्यालय कर्ण कमल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ विजय उत्सव मनाया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने इस जीत का श्रेय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों को देते हुए कहा कि यह प्रचंड जीत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा की विकासोन्मुख राजनीति की विजय है।उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता ने भय और भ्रष्टाचार की राजनीति को स्पष्ट रूप से नकारते हुए विकास और जनकल्याण के मार्ग को प्रबल समर्थन दिया है जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निडरता एवं समर्पण से किया प्रयास-भारत भूषण जुआल

इस मौके पर जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल ने इस जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के ऊर्जावान मार्गदर्शन में पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निडरता और समर्पण के साथ जन-जन तक पहुंचने का जो प्रयास किया है वह अत्यंत प्रशंसनीय है।

ममता दीदी को उसका अहंकार ले डूबा : मेयर रेणुबाला गुप्ता

भाजपा की इस जीत को मेयर रेणुबाला ने देश की जनता का मोदी जी पर अटूट विश्वास बताते हुए कहा कि ममता दीदी को उसका अहंकार ले डूबा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध के कारण पश्चिम बंगाल की महिलाओं ने ममता दीदी के खिलाफ वोट किया।उन्होंने इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपना स्नेह और समर्थन प्रकट करने के लिए पश्चिम बंगाल की जनता को हृदय से अभिनंदन किया।

इस मौके पर नगर निगम मेयर रेणुबाला गुप्ता,जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा,जिला उपाध्यक्ष साहिल मदान,जिला महामंत्री सुभाष कश्यप, मानव पुरी,जिला प्रवक्ता शिव नाथ कपूर, जिला मीडिया प्रभारी डा अशोक कुमार, प्रियंका काठपाल,मंडल अध्यक्ष नवीन बत्रा,मोहन लोधी,पार्षद संकल्प भंडारी,संजीव मेहता, मुकेश अरोड़ा,मोनिक गर्ग,मंजू खैंची सहित अन्य कई पार्षद एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now