12वीं फेल…कौन था हरियाणवीं सिंगर अंकित बाल्यान हत्याकांड का शूटर सुमित, जिसका पुलिस ने एनकाउंटर, पिता-बोले बेटे के साथ सही हुआ

On: September 1, 2026 2:07 AM
Follow Us:

Last Updated:

Ankit Baliayan Shooter Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणावीं सिंगर अंकित बाल्यान हत्याकांड के बाद एनकाउंटर में मारे गए सुमित के पिता ने पुलिस पर सवाल उठाए. उन्होंने छोटे बेटे के थर्ड डिग्री टॉर्चर पर आत्महत्या की चेतावनी दी.सुमित 12वीं कक्षा की एक परीक्षा में पास नहीं हो पाया था. वह अपने पिता के साथ मजदूरी का काम करता था.

ख़बरें फटाफट

कौन था हरियाणवीं सिंगर हत्याकांड का शूटर सुमित, पिता-बोले अच्छा हुआZoom

सुमित के पिता धर्मपाल ने बताया कि उनके बेटे ने मोहित के संपर्क में आने के बाद ही अपराध की दुनिया में कदम रखा था.

सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हरियाणवीं सिंग अंकित बाल्यान हत्याकांड के बाद एनकाउंटर में मारे गए सुमित के परिवार ने मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखी है. सुमित के पिता धर्मपाल ने बताया कि उनके बेटे ने मोहित के संपर्क में आने के बाद ही अपराध की दुनिया में कदम रखा था. वही सुमित के एनकाउंटर पर पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने सुमित के एनकाउंटर से मना किया था और मना करने के बाद भी एनकाउंटर किया हैृ. वहीं छोटे बेटे के साथ हुए थर्ड डिग्री टॉर्चर को लेकर पिता ज्यादा दुखी हैं और आत्महत्या तक की चेतावनी दे दी है.

सुमित के पिता धर्मपाल के अनुसार, सुमित 12वीं कक्षा की एक परीक्षा में पास नहीं हो पाया था. वह अपने पिता के साथ मजदूरी का काम करता था. लगभग ढाई महीने पहले सोनीपत में हुए ट्रिपल मर्डर के बाद ही सुमित मोहित के संपर्क में आया था. मोहित का उनके घर पर आना-जाना लगा रहता था, और परिवार सुमित को मोहित के साथ रहने से मना करता था.

बीती 26 अगस्त को सुमित के पास एक फोन आया था, लेकिन मोहित ने सुमित से बात नहीं करवाई. मोहित ने परिवार को बताया कि सुमित चला गया है, लेकिन कहां गया, इसकी कोई जानकारी नहीं दी. सुमित के पिता ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि यह पैसे का लालच था या कोई और दबाव, लेकिन सुमित ने घरवालों को कोई जानकारी नहीं दी थी. वह घर से कपड़े लेकर और बदलकर निकला था.

सुमित के पिता ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस शनिवार को सुमित के छोटे भाई और पिता को अपने साथ ले गई थी. सुमित के पिता ने बताया कि पुलिस देर रात ही उन्हें घर पर छोड़कर वापस चली गई. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया था कि सुमित का एनकाउंटर नहीं किया जाएगा. अब वे उत्तर प्रदेश पुलिस पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं कि आश्वासन के बाद भी सुमित का एनकाउंटर क्यों किया गया.हालांकि, सुमित के एनकाउंटर से परिवार परेशान या दुखी नहीं है. उनके पिता ने कहा कि जो उसने किया, उसने भुगता. लेकिन, सुमित के पिता धर्मपाल ने छोटे बेटे यशपाल के साथ पुलिस द्वारा किए गए गलत व्यवहार पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि उनका छोटा बेटा तीसरी पास है और वाई-फाई लगाने का काम करता है. उनके अनुसार, छोटे बेटे के साथ गलत किया गया है और उसे जानबूझकर थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया गया है.

सुमित के पिता धर्मपाल के अनुसार, सुमित 12वीं कक्षा की एक परीक्षा में पास नहीं हो पाया था.

सुमित के पिता ने चेतावनी दी है कि अगर उनका छोटा बेटा ठीक नहीं हुआ तो वे आत्महत्या कर लेंगे. उन्होंने कहा कि पुलिस ने सुमित का एनकाउंटर किया, लेकिन अगर उनका छोटा बेटा जल्द ठीक नहीं हुआ तो वे खुद ही अपना एनकाउंटर कर लेंगे, क्योंकि यह किस सिद्धांत में लिखा है उसे संविधान में लिखा है की नाबालिक के साथ ऐसा व्यवहार पुलिस कर सकती है जिसने गलत किया उसके साथ सही हुआ है लेकिन छोटे बेटे के साथ गलत किया गया है, मैं बहुत गरीब आदमी हूं और ऐसे में अपने बच्चों का गुजारा कैसे करूंगा. गौर रहे कि कि सोनीपत के रहने वाले सिंगर की यूपी के शामली में जिम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

September 2026 School Holidays: जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी पर कितने दिन की छुट्टी मिलेगी? हर राज्य का अलग है नियम

अंकित बाल्यान  हत्याकांडः 6 माह से लापता था शूटर मोहित, 9वीं में छोड़ी थी पढ़ाई, रो-रोकर बेसुध हुई मां

सफाई कर्मी ही सड़कों पर बिखेर रहे कूड़ा, अंबाला में ये कैसी आफत? 25 दिन से सुलग रही ‘आग’

Hibiscus benefits : चुटकियों में रुकेंगे टूटते बाल, मिनटों में खत्म होगी खुजली…जानिए गुड़हल का ये जादुई उपाय

‘जाट और झोटा’ विवादित टिप्पणी के आरोपी SE गीतू राम तंवर की संदिग्ध मौत, रिटायरमेंट के दिन मिली लाश

employee rights | labour rule | labour laws | कंपनी सैलरी रोक दे या बिना नोटिस नौकरी से निकाले, ऐसे में कर्मचारी क्या करें? जानिए सभी कानूनी दांव-पेंच