गुरुग्राम में 10 साल से क्यों शिफ्ट नहीं हो पाया खेड़की दौला टोल प्लाजा, अब पचगांव के पास कुकडोला में बनेगा, 20 करोड़ होंगे खर्च

On: September 4, 2026 5:27 AM
Follow Us:

Last Updated:

khirkidhola toll Plaza: हरियाणा के गुरुग्राम में 10 साल से खेड़कीदौला टोल प्लाजा को शिफ्ट करने की कोशिश हो रही है. हालांकि, अब मानेसर से आगे कुकड़ोला गांव में शिफ्ट होगा. NHAI ने प्रक्रिया शुरू की और इसमें 3-4 महीने लगेंगे. नया टोल प्लाजा बूथलेस 14 लेन का होगा. इस पर करीब 20 करोड़ खर्च हो रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

गुरुग्राम में 10 साल से क्यों शिफ्ट नहीं हो पाया खेड़की दौला टोल प्लाजा?Zoom

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर खेड़कीदौला गांव में मौजूदा टोल प्लाजा को हटाकर अब मानेसर से आगे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव कुकड़ोला में स्थापित किया जाएगा.

गुरुग्राम. दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर खेड़कीदौला गांव में मौजूदा टोल प्लाजा को हटाकर अब मानेसर से आगे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव कुकड़ोला में स्थापित किया जाएगा. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टोल प्लाजा को डिनोटिफाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और करीब 12 किलोमीटर दूर शिफ्टिंग की तैयारी है. हालांकि, इस प्रक्रिया में तीन से चार महीने लग सकते हैं. गौर रहे कि इस टोल प्लाज को शिफ्ट करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने मई 2025 में मंजूरी दी थी.

जानकारी के अनुसार, खेड़की दौला टोल प्लाजा की शिफ्टिंग का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं. बाद में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और स्थानीय प्रशासन के बीच लंबे समय तक मंथन किया गया और कुकडोला के सेहरावन में नई जगह चिन्हित की गई. बताया जा रहा है कि 20 करोड़ रुपये इस प्लाजा में बूथलेस 14 लेन बनेंगी.

बिना रुके निकलेंगी गाड़ियां

बूथलेस टोल प्लाजा पर एक सेकंड के लिए वाहन नहीं रुकते हैं और फास्टैग में बैलेंस नहीं होने पर आटोमेटिक जुर्माना सहित टोल का नोटिस वाहन मालिक के पास जाएगा.  पचगांव चौक के नजदीक से 90 हजार से अधिक वाहन निकलते हैं और ऐसे में टोल प्लाजा बनाने के लिए काफी जगह चाहिए. कुकडोला में बनने वाले नए टोल प्लाजा में मल्टी-लेन फ्री-फ्लो टोलिंग सिस्टम लगाया जाएगा. ऐसे में टोल प्लाजा की इमारत बनाने में करीब चार से  पांच महीने का वक्त लगेगा. अहम बात है कि मौजूदा खेड़की दौला टोल प्लाजा को डिनोटिफाई करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

2016 में हुई थी स्थानांतरण की घोषणा

गौर रहे कि खेड़की दौला टोल प्लाजा को हटाने की मांग 9 साल पहले उठी थी. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वर्ष 2016 में बादशाहपुर में जनसभा में लोगों की मांग के बाद ऐलान किया था. हालांकि. करीब 1 दशक से मामल  अटका हुआ है. इसके पीछे जमीन, कानूनी विवाद, ग्रामीणों का विरोध, वन विभाग से मंजूरी और सुरक्षा जैसे कारण हैं. खेड़की दौला टोल प्लाजा के स्थान बदलने का असर आसपास के अन्य टोल प्लाजा की फीस पर भी पड़ सकता है.

अभी क्या है टोल फीस

खेड़की दौला टोल प्लाजा  में मौजूदा समय में रोजाना लगभग 70 हजार वाहन गुजरते हैं. 1 अप्रैल से यहां पर टोल के दाम रिवाइज हुए थे और अब कार चालकों से एक तरफा 100 रुपये लिए जा रहे हैं. हल्के कर्मशिएल वाहनों का शुल्क 160 रुपये, बस-ट्रक का से 335 रुपये, थ्री एक्सल वाहनों का शुल्क 370 रुपये, बड़ी मशीनें 530 और ओवरसाइज वाहनों से 645 रुपये टोल वसूला जाता है. ऐसे में अब जब टोल प्लाज शिफ्ट होगा तो टोल टैक्स की दरों में भी बदलाव होने के आसार हैं.  क्योंकि टोल टैक्स दूरी के हिसाब से तय होता है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

जन्माष्टमी पर फरीदाबाद से जाना है मथुरा-वृंदावन, तो यहां जानें बस रूट, किराया और समय

सिर्फ 250 रुपये से शुरू और डिजाइन ऐसा कि नजर न हटे.. अंबाला में जन्माष्टमी से पहले छाया केक का नया ट्रेंड

हरियाणा के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे पर कार और ट्रक में भिड़ंत, 3 मजदूरों की मौत, 9 घायल, पांच को पीजीआई रेफर किया

‘जो ब्रोशर में दिखाया है, वही बनाकर दो’: सुप्रीम कोर्ट की बिल्डरों को चेतावनी, घर खरीदारों से खिलवाड़ नहीं

नेता-विधायक भी इसी रास्ते से गुजरते हैं… 20 से ज्यादा गांवों की लाइफलाइन साहुपुरा रोड पर हर सफर जोखिम भरा

दिल्ली-NCR में प्रदूषण के खिलाफ महामंथन: 5 राज्यों के अधिकारियों संग बैठक, हॉटस्पॉट पर कड़ी निगरानी