बच्ची को जन्म देने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया गलत खून चढ़ाने का आरोप, जांच की मांग

On: October 12, 2026 12:29 AM
Follow Us:

dead body 1

Haryana News: हरियाणा के करनाल जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। जिला नागरिक अस्पताल में बच्ची को जन्म देने के बाद 24 वर्षीय प्रियंका की रविवार सुबह मौत हो गई। मृतक महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रियंका को गलत खून चढ़ाया गया था। खून की कमी होने के बाद डॉक्टर ने उसे खून चढ़ाया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। आज सुबह उसकी मौत हो गई।

मामले की जांच की मांग

मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की। उन्होंने बताया कि बच्ची को जन्म देने के बाद प्रियंका की हालत बिगड़ने लगी थी। खून चढ़ने के बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ने लगी और फिर उसने दम तोड़ दिया।

सुधरने के बजाय बिगड़ी हालत

पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की जान के साथ लापरवाही बरती गई। उनका कहना है कि प्रियंका को खून की कमी होने के कारण खून चढ़ाया गया था, लेकिन इसके बाद उसकी हालत में सुधार होने के बजाय लगातार गिरावट आती गई।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

ट्रैनिंग में टकराए नैना… फिर एक ही जिले में मिली पोस्टिंग, अब 15 नवंबर को IPS अदिति सिंह बनेंगी IAS विवेक की दुल्हन

मरीज के साथ मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, बीजेपी विधायक की दो टूक, FIR से डॉक्टरों का नाम हटाना गलत

Sonipat Murder: सोनीपत में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, कार में बैठते समय हमला, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी | सोनीपत

Reddit Viral Story | Gurgaon Pollution Health Impact: ‘घर गई तो शादी कर देंगे…’, दिवाली से 3 दिन पहले बेरोजगार हुई युवती, लोगों से मांगी मदद

चंडीगढ़ में युवती की हत्या, हाथ पर नाम लिखा है शिखा, पत्थरों से सिर पर किए गए कई वार

ओवरटाइम कराया तो कंपनी को देना होगा दोगुना पैसा, फरीदाबाद के वकील से जानिए अपना हक