करवा चौथ पर होना है तैयार? बल्लभगढ़ के इस ब्यूटी पार्लर पर 999 में पार्टी मेकअप, दिल्ली तक से आ रही महिलाएं

On: October 27, 2026 5:03 PM
Follow Us:

Last Updated:

Budget friendly beauty parlour near me : करवा चौथ पर सजना-संवरना है, लेकिन बजट की चिंता सता रही है. फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की भूदत्त कॉलोनी में 999 रुपये से पार्टी मेकअप और 200 रुपये से क्लीनअप की सुविधा मिल रही है. यहां 13 साल से काम कर रहीं पुष्पांजलि महिलाओं को उनके बजट के हिसाब से मेकअप, फेशियल और दूसरी ब्यूटी सर्विस दे रही हैं. लोकल 18 ने उनसे बात की. पुष्पांजलि बताती हैं कि हमारे पास बल्लभगढ़ के आसपास के गांवों के अलावा पलवल, दिल्ली और गुरुग्राम से भी ग्राहक आते हैं. चंदावली, दयालपुर और सोतई जैसे गांवों से भी महिलाएं आती हैं.

फरीदाबाद. करवा चौथ पर सोलह शृंगार करना है, लेकिन महंगे मेकअप और ब्यूटी पार्लर के रेट सुनकर बजट बिगड़ने का डर सता रहा है, तो फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की भूदत्त कॉलोनी आपके काम आ सकती है. यहां महिलाएं अपने बजट के हिसाब से मेकअप और ब्यूटी सर्विस ले सकती हैं. यहां 999 रुपये से पार्टी मेकअप और 200 रुपये से क्लीनअप की सुविधा मिल रही है. करवा चौथ के मौके पर महिलाएं मेहंदी, मेकअप और चेहरे की देखभाल के लिए अलग-अलग विकल्प तलाश रही हैं. पुष्पांजलि मेकओवर की संचालक पुष्पांजलि लोकल 18 से बताती हैं कि मैं पिछले 13 साल से इस काम से जुड़ी हूं. मैंने महिलाओं के बजट को ध्यान में रखते हुए अपनी सर्विस के रेट रखे हैं, ताकि कम खर्च में भी वे त्योहार के लिए तैयार हो सकें.

पुष्पांजलि कहती हैं कि उनके यहां पार्टी मेकअप 999 रुपये से शुरू होता है, जबकि ब्राइडल मेकअप का पैकेज करीब 11 हजार रुपये से शुरू होता है. इसमें मेकअप, ज्वेलरी और हेयर एक्सटेंशन जैसी सुविधाएं शामिल हैं. पुष्पांजलि बताती हैं कि मेरे पार्लर में क्लीनअप 200 रुपये और फेशियल 600 रुपये से शुरू होता है. वैक्सिंग के रेट भी 200 रुपये से रखे गए हैं. कुछ सर्विस के साथ हैंड स्क्रब और मसाज जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं. मेरी कोशिश रहती है कि महिलाओं को उचित कीमत पर अच्छी सर्विस मिल सके.

पुष्पांजलि बताती हैं कि मेरे पास बल्लभगढ़ के आसपास के गांवों के अलावा पलवल, दिल्ली और गुरुग्राम से भी ग्राहक आते हैं. लोकल में चंदावली, दयालपुर और सोतई जैसे गांवों से भी महिलाएं आती हैं. त्योहारों के साथ-साथ शादी के सीजन में भी यहां बुकिंग रहती है. नवंबर से लेकर दिसंबर, जनवरी और फरवरी तक के लिए भी ब्राइडल मेकअप की बुकिंग मिल रही है. पुष्पांजलि के मुताबिक यहां अलग-अलग बजट की महिलाएं आती हैं. कोई कम खर्च में तैयार होना चाहती हैं, तो कोई अपने हिसाब से मेकअप और दूसरी सर्विस चुनती है. पुष्पांजलि बताती हैं कि मेरा उद्देश्य महिलाओं को उनकी जरूरत और बजट के मुताबिक विकल्प देना है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now