‘तेरे ज्यादा चर्बी चढ़ रही है के?’… पहले गाली-गलौज, फिर शुरू हुई मारपीट, हरियाणा की सड़क पर लड़कियों का दंगल

On: July 13, 2026 9:06 PM
Follow Us:

Last Updated:

Hisar News: हरियाणा के हिसार जिले में लड़कियों की मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां कॉलेज की कुछ लड़कियां एक अकेली लड़की से पहले गाली-गलौज करती हैं, फिर उससे मारपीट करने लगती हैं,

'तेरे ज्यादा चर्बी चढ़ रही है के?'... हरियाणा की सड़क पर लड़कियों का दंगलZoom

हिसार में लड़कियों की लड़ाई

हिसार: हरियाणा के हिसार जिले में स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के गेट नंबर-4 के सामने उस समय जमकर भीड़ इकट्ठा हो गई, जब लड़कियों के दो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हुई. बीच सड़क पर हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ लड़कियां एक अकेली लड़की को घेरकर उसके साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट करती दिखाई दे रही हैं.

धमकी, गाली-गलौज और फिर मारपीट
जानकारी के अनुसार, मारपीट करने वाली लड़कियां हिसार के जवाहर नगर क्षेत्र के अलग-अलग पीजी में रहती हैं. बताया जा रहा है कि इनके बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका है. वायरल वीडियो में पहले लड़कियों का समूह पीड़ित लड़की को घेरकर उससे बहस करता है. इस दौरान कुछ लड़कियां हरियाणवी में उसे धमकाते हुए कहती हैं, “तेरे ज्यादा चर्बी चढ़ रही है के?”.

इसके बाद विवाद और बढ़ जाता है और 3-4 लड़कियां मिलकर लड़की का गला पकड़कर उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट करती हैं. वीडियो में गाली-गलौज भी साफ सुनाई देती है. घटना के दौरान आसपास मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन अधिकांश लोग अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाते रहे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यूनिवर्सिटी रोड पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
सिविल लाइन थाना प्रभारी करमजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस संबंधित लड़कियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. यदि शिकायत मिलती है या जांच में तथ्य सामने आते हैं, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now