पुराना फर्नीचर घर में ले आएगा आफत, भीतर लाने से पहले कर लें ये टोटका – News18 हिंदी

On: August 25, 2026 6:03 PM
Follow Us:

होमवीडियोधर्म

पुराना फर्नीचर घर में ले आएगा आफत, भीतर लाने से पहले कर लें ये टोटका

X

title=

पुराना फर्नीचर घर में ले आएगा आफत, भीतर लाने से पहले कर लें ये टोटका

 

arw img

Home Vastu Tips : आज जब महंगाई आसमान पर है तब पुरानी या सेकंड हैंड चीजें खरीदना लोगों के लिए एक किफायती विकल्प बन गया है. लोग फर्नीचर से लेकर सजावटी सामान तक कम कीमत में खरीद लेते हैं. वास्तु शास्त्र में इस्तेमाल की हुई वस्तुओं को घर में रखने से पहले उनकी शुद्धि करने की बात कही गई है. अगर वह वस्तु लंबे समय तक ऐसे स्थान पर रही हो, जहां तनाव या नकारात्मक वातावरण रहा हो, तो उसे सीधे घर में स्थापित करने के बजाय पहले साफ-सफाई और शुद्धिकरण की प्रक्रिया अपनाएं. हालांकि, इसका यह अर्थ नहीं है कि पुरानी वस्तु खरीदना अशुभ है. सावधानी और उचित शुद्धिकरण के बाद उसे घर में इस्तेमाल किया जा सकता है. लोकल 18 से अंबाला के ज्योतिषाचार्य पंडित दीपलाल जयपुरी बताते हैं कि सबसे आसान उपायों में गंगाजल का छिड़काव माना जाता है. पुरानी वस्तु को कुछ समय के लिए सूर्य के प्रकाश में रखने की भी परंपरा है. पुराने फर्नीचर या अन्य सामान की सफाई नमक मिले पानी से करने की मान्यता भी प्रचलित है. कपूर या लोबान के धुएं से वस्तु के आसपास का वातावरण शुद्ध करने की धार्मिक परंपरा है.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now