Last Updated:
राम रहीम को बार-बार पैरोल और फरलो मिलने को लेकर पहले भी राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस होती रही है. क्योंकि 2017 में दोषी ठहराए जाने के बाद यह उसकी 17वीं अस्थायी रिहाई है. हालांकि, पैरोल और फरलो कानूनी प्रक्रिया के तहत मिलने वाली अस्थायी रिहाई हैं और इन्हें सजा से स्थायी राहत नहीं माना जाता. राम रहीम की मौजूदा 20 साल की सजा दुष्कर्म के मामलों में जारी है.
फरलो पर जेल से बाहर आया डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम.
रोहतकः डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिलने के बाद वह 17वीं बार रोहतक की सुनारियां जेल से बाहर निकला. इस दौरान उसके काफिले में कुल 9 गाड़ियां थीं, जिसमें लग्जरी से लेकर आम गाड़ियां भी नजर आईं. एक के बाद एक करके कुल 9 गाड़ियों के साथ राम रहीम रवाना हुआ. बता दें कि गुरमीत राम रहीम को बार-बार मिलने वाली पैरोल और फरलो को लेकर सवाल उठ रहे हैं. साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम को सजा मिली हुई है. अगस्त 2017 में सुनारियां जेल में राम रहीम को बंद किया गया था. इससे पहले वह 16 बार पैरोल या फरलो पर जेल से बाहर आ चुका है.
जनवरी में 40 और मई में 30 दिन की पैरोल पर था बाहर
इस साल जनवरी और मई महीने में भी गुरमीत राम रहीम को 40 और 30 दिन की पैरोल मिली थी. 30 दिन की पैरोल काटकर राम रहीम 26 जून को वापस सुनारियां जेल पहुंचा था. 25 अगस्त की सुबह करीब 6 बजकर 5 मिनट पर कड़ी सुरक्षा के बीच राम रहीम जेल से बाहर निकला और अपने काफिले के साथ सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय के लिए रवाना हो गया. करीब 8 बजे वह सिरसा पहुंचा. जेल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. इसके बाद वह वाहनों के काफिले के साथ सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय के लिए रवाना हुआ.
यौन शोषण और पत्रकार की हत्या के केस में सजा काट रहा राम रहीम
राम रहीम को साल 2017 में दो साध्वियों के यौन शोषण मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उसे 20 साल की सजा सुनाई गई थी. दोनों मामलों में उसे 10-10 साल की सजा मिली थी, जो एक साथ नहीं बल्कि लगातार चलने वाली सजा के तौर पर तय हुई थी. इस साल भी राम रहीम को दो बार अस्थायी राहत मिल चुकी है. जनवरी 2026 में 40 दिन की पैरोल मिली थी. इसके बाद 26 मई को 30 दिन की पैरोल दी गई. 30 दिन की अवधि पूरी करने के बाद वह 26 जून को सुनारिया जेल वापस लौटा था. अब 25 अगस्त को एक बार फिर 21 दिन की फरलो पर जेल से बाहर है.
अभी किस मामले की सजा काट रहा राम रहीम
अगस्त 2017 में पंचकूला की विशेष CBI अदालत ने राम रहीम को शादियों के योशोषण से दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराया था. इसके बाद उसे कुल 20 साल की सजा सुनाई गई. इसी मामले में वह अभी जेल की सजा काट रहा है. राम रहीम को बाद में दो हत्या के मामलों में भी दोषी ठहराया गया था. हालांकि, इन मामलों में बाद में उसे राहत मिली. रणजीत सिंह हत्या मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 2024 में उसे बरी कर दिया था. पत्रकार राम चंद्र छत्रपति हत्या मामले में भी हाईकोर्ट ने मार्च 2026 में उसे बरी कर दिया. इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. हालांकि, दुष्कर्म के मामलों में मिली 20 साल की सजा के चलते राम रहीम जेल में बना हुआ है.
राम रहीम को कब-कब मिली पैरोल व फरलो
- गुरमीत राम रहीम को पहली बार अस्पताल में भर्ती मां से मिलने के लिए 24 अक्टूबर 2020 को 1 दिन की पैरोल मिली थी.
- दूसरी बार 21 मई 2021को 12 घंटे के लिए मां से मिलने के लिए पैरोल दी गई.
- तीसरी बार 7 फरवरी 2022 को परिवार से मिलने के लिए डेरा प्रमुख को 21 दिन की फरलो मिली.
- चौथी बार जून 2022 में 30 दिन की पैरोल मिली. यूपी के बागपत आश्रम रहे थे गुरमीत राम रहीम.
- पांचवीं बार 14 अक्टूबर 2022 को 40 दिन की लिए पैरोल दी गई. वह बागपत आश्रम में रहा.
- छठी बार 21 जनवरी 2023 को 40 दिन की पैरोल मिली. इस दौरान गुरमीत राम रहीम शाह सतनाम सिंह की जयंती में शामिल होने के लिए जेल से बाहर आया था.
- सातवीं बार 20 जुलाई 2023 को 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था.
- आठवीं बार 21 नवंबर 2023 को राम रहीम 21 दिन की फरलो में बाहर आए थे, उस वक्त वह बागपत आश्रम रुका था.
- नौवीं बार 19 जनवरी 2024 को 50 दिन की फरलो पर बाहर आया था.
- दसवीं बार 13 अगस्त 2024 को 21 दिन की फरलो लेकर बागपत आश्रम गए थे
- 11वीं बार 2 अक्टूबर 2024 को राम रहीम को 20 दिन की पैरोल मिली थी. रोहतक की सुनारिया जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम ले जाया गया.
- 12वीं बार 28 जनवरी 2025 गुपचुप तरीके से जेल से बाहर आया. उसे 30 दिन की पैरोल मिली थी. इस दौरान 10 दिन सिस्सा डेरे और 20 दिन बागपत के आश्रम में रहे थे.
- 13वीं बार 9 अप्रैल 2025 को 21 दिन की फरलो पर जेल से बाहर आया.
- 14वीं बार 5 अगस्त 2025 को 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया.
- 15वीं बार 3 जनवरी 2026 को 40 दिन की पैरोल मिली थी.
- 16वीं बार 26 मई 2026 को 30 दिन की पैरोल मिली थी.
- आज17वीं बार 25 अगस्त 2026 को 21 दिन की फरलो मिली है.
About the Author

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ें










