
कुरुक्षेत्र में सामने आया मामला, वारदात के बाद छत से कूदी महिला, गंभीर
Haryana Crime News (मेरा हरियाणा), कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक सनसनीखेज मामले में एक महिला ने अपने ही पति का पेट काटकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने पति के शव से उसकी आंते निकाली और एक पॉलीथिन में भर ली। मामला सामने आने से हर कोई सन्न रह गया।
मकान मालिक रिंकू की मां अमरो देवी ने बताया कि राजेश की हत्या करने के बाद उसकी पत्नी विमला आसपास के लोगों से कह रही थी, “मेरे सिर पर काली माता आ गई थी, इसलिए मैंने राजेश को मार दिया।” यह बात भी सामने आई है कि विमला राजेश की तीसरी पत्नी थी और वह उससे उम्र में 4 से 5 साल बड़ी थी। राजेश का अपनी पहली दो पत्नियों से तलाक हो चुका था।
पुलिस ने यह जानकारी दी
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम में मृतक के लीवर का एक हिस्सा और दाहिनी किडनी गायब मिली, जिसके बाद पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अंगों के गायब होने का हत्या से कोई संबंध है या नहीं। छत से गिरने से गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज जारी है।
मूलरूप से उत्तरप्रदेश के निवासी थे दंपति
वारदात ोहोवा रोड पर राज पैलेस के पास स्थित एक किराये के मकान में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के धामपुर गांव निवासी राजेश (40) के रूप में हुई है। वह करीब एक साल से अपनी पत्नी विमला देवी के साथ वहां रह रहा था और एक कंपनी में जलापूर्ति कर्मचारी के रूप में काम करता था।
मकान मालिक रिंकू के अनुसार, शनिवार शाम करीब पांच बजे उसने दंपति को चिल्लाते हुए सुना। उसने पुलिस को बताया कि जब वह छत पर पहुंचा तो राजेश लहुलूहान अवस्था में पड़ा था और उसके पेट पर गहरे घाव थे। रिंकू ने कथित तौर पर देवी को राजेश की बाहर निकली आंतों को प्लास्टिक की थैली में रखते हुए देखा।
वारदात स्थल से तीन चाकू बरामद
मकान मालिक को देखते ही देवी कथित तौर पर घबरा गई और छत से कूद गई। उसे गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल से अलग-अलग आकार के तीन चाकू बरामद किए हैं। पोस्टमार्टम जांच से मौत की परिस्थितियों को लेकर सवाल खड़े हुए हैं।
फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि मृतक के लीवर का करीब आधा हिस्सा और दाहिनी किडनी गायब थी। उन्होंने बताया कि पेट पर करीब 37 सेंटीमीटर लंबा गहरा चीरा पाया गया और घाव से आंतें बाहर निकली हुई थीं। पुलिस गायब अंगों के बारे में पता लगा रही है और यह भी जांच कर रही है कि उनका गायब होना हत्या से जुड़ा है या नहीं।












