शराब के नशे में पत्नी ने संबंध बनाने से मना किया तो भड़का पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर डेढ़ महीने के बेटे को भी मार डाला

On: August 23, 2026 5:27 PM
Follow Us:

Last Updated:

Palwal Husband Killed Wife-Son : हरियाणा के पलवल में शराब के नशे में पति-पत्नी के बीच विवाद खूनी वारदात में बदल गया. आरोप है कि पत्नी के संबंध बनाने से इनकार करने पर पति ने चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद डेढ़ महीने के मासूम बेटे की भी जान ले ली.

शराब के नशे में पत्नी-बेटे की हत्या, फिर छत से कूदा पतिZoom

आरोपी पति की तस्वीर.

पलवल : हरियाणा के पलवल से सामने आई एक घटना ने रिश्तों की भयावह तस्वीर सामने रख दी. जिस घर में डेढ़ महीने पहले बच्चे की किलकारी गूंजी थी, वहीं शराब के नशे में एक पति ने गुस्से में अपनी पत्नी और मासूम बेटे की जान ले ली. आरोप है कि पत्नी ने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया. बात इतनी बढ़ी कि पति ने पत्नी की चुन्नी से उसका गला घोंट दिया. इसके बाद मां की गोद में रो रहे डेढ़ महीने के बच्चे पर भी उसका गुस्सा उतर गया.

घटना के बाद आरोपी काफी देर तक पत्नी और बच्चे के शवों के पास ही बैठा रहा. बाद में जब नशा उतरा तो उसने खुद भी जान देने की कोशिश की और मकान की तीसरी मंजिल की छत से छलांग लगा दी. गंभीर रूप से घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

नशे में शुरू हुआ विवाद बना खूनी वारदात
पुलिस के मुताबिक, आरोपी शराब के नशे में घर पहुंचा था. उसने पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी ने इनकार कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी ने आपा खो दिया और पत्नी की चुन्नी से उसका गला घोंट दिया.

इस दौरान डेढ़ महीने का मासूम बच्चा रो रहा था. आरोप है कि आरोपी ने उसे भी नहीं छोड़ा और उसका गला दबा दिया. कुछ ही देर में मां और बेटे दोनों की मौत हो गई.

शवों के पास बैठा रहा आरोपी
दोनों की हत्या करने के बाद आरोपी घर से भागा नहीं, बल्कि काफी देर तक वहीं बैठा रहा. बताया जा रहा है कि वह दोनों शवों के पास ही बैठा रहा. बाद में जब उसका नशा उतरा तो उसे घटना का एहसास हुआ. इसके बाद उसने खुद की जान लेने की कोशिश की और तीसरी मंजिल की छत पर पहुंचकर नीचे छलांग लगा दी. छत से गिरने के कारण उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने मां और बच्चे के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घायल आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के साथ घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. शुरुआती जानकारी में शराब के नशे में पत्नी से विवाद को वारदात की वजह बताया जा रहा है. हालांकि, घटना की पूरी तस्वीर पुलिस जांच और आगे सामने आने वाले तथ्यों के बाद ही साफ होगी.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now