हरियाणा के नूंह में 4 बच्चों के पिता 27 साल के युवक की गोली मारकर हत्या, 32 आरोपी नामजद

On: July 23, 2026 10:27 AM
Follow Us:

Last Updated:

Nuh Murder: हरियाणा के नूंह के निजामपुर गांव में दो पक्षों के विवाद में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई. पुलिस ने 32 नामजद और 20-25 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की. युवक चार बच्चों का पिता था और पेशे से मिस्त्री का काम करता था.

हरियाणा: 4 बच्चों के पिता 27 साल के युवक की गोली मारकर हत्या, 32 आरोपी नामजदZoom

नूंह. हरियाणा के नूंह जिले के थाना आकेड़ा क्षेत्र के गांव निजामपुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक की गोली लगने से मौत हो जाने का मामला सामने आया है. घटना के संबंध में पुलिस ने 32 नामजद आरोपियों तथा 20-25 अन्य लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. पीड़ित खुर्शीद पुत्र हुसैना निवासी निजामपुर की ओर से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 21 जुलाई को शाम करीब 6:30 बजे नामजद आरोपी और अन्य लोग एकत्र होकर उनके परिवार पर ईंट-पत्थरों से हमला करने लगे.

आरोप है कि आरोपी अब्बास ने अवैध हथियार से उनके पुत्र साजिद पर गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. शिकायत के आधार पर थाना आकेड़ा में मुकदमा दर्ज किया गया है. मृतक पक्ष के परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि यह घटना सुनियोजित षड्यंत्र का परिणाम है. परिजनों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी और कई बार समझौते के प्रयास भी किए गए, लेकिन विवाद समाप्त नहीं हो सका. ग्रामीणों का दावा है कि घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हमला किया और इसी दौरान साजिद को गोली लगी.

परिजनों के अनुसार साजिद की उम्र लगभग 27 वर्ष थी, वह पेशे से मिस्त्री था तथा अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गया है.परिवार के सदस्य कैप्टन जफरुद्दीन ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने पूर्व नियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया और घटना के दौरान अन्य लोगों पर भी गोली चलाने का प्रयास किया गया. उन्होंने प्रशासन से सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गांव में अब स्थिति नियंत्रण में है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

मुख्य आरोपी रोहित का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

हरियाणा पुलिस का गजब हाल, थाना प्रभारी ने अपने ही पूर्व सब-इंस्पेक्टर से मांगी रिश्वत, ₹2 लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

करनाल में मां और बहन को बचाते समय बेटे ने की पिता की हत्या, खुद ही लाश लेकर गया अस्पताल, पुलिस कर रही जांच

पापा ने लगाया पेड़, बेटा छाप रहा नोट…एक फैसले ने कैसे बदली फरीदाबाद के इस किसान परिवार की किस्मत?

‘ज्यादा हीरो मत बन…DC नहीं लग रहा’, BJP का छुटभैया नेता अधिकारी पर भड़का, गिरेबां पर डाला हाथ, खूब हुआ हंगामा

मक्का से मूंगफली तक…इन 10 फसलों को उगाने पर 8-8 हजार रुपये का इनाम दे रही सरकार, कैसे करें अप्लाई?