चंडीगढ़ में राजा डी किंग ने iPhone 17 बांटे, इस बार ऑनलाइन लगाया लंगर, जिसने पूरी की ये खास शर्त, उसे ही मिले

On: September 22, 2026 2:35 PM
Follow Us:

Last Updated:

Chandigarh iPhone Langar: राजा डी ने चंडीगढ़ में अपने घर से आईफोन 17 का लाइव लकी ड्रा निकाला. प्रशासन की अनुमति न मिलने पर उन्होंने यह आयोजन किया. 10 महिलाओं को आईफोन दिए गए. इससे पहले उन्हें प्रशासन से ओपन ड्रा निकालने की मंजूरी नहीं मिली थी.

चंडीगढ़ में राजा ने iPhone का लगाया लंगर, खास शर्त पूरी करने पर बांटे फोनZoom

चंडीगढ़ में आईफोन का लंगर लगाते राजा डी किंग.

चंडीगढ़.  iPhone खरीदने के लिए स्टोर के बाहर लंबी लाइनें लगी हैं. लोग रात से सुबह तक अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं, लेकिन चंडीगढ़ में इसके उलट देखने को मिला. कभी पेट्रोल तो कभी कैश का लंगर लगाने वाले पंजाब के रहने वाले राजा डी ने आई फोन 17 का लंगर लगाया. सार्वजनिक तौर पर ऐसे किसी लंगर लगाने की अनुमति ना दिये जाने के कारण राजा डी ने लंगर तो नहीं लगाया, लेकिन अपने घर पर मीडिया के सामने लाइव ड्रा निकाला और 10 नाम का चयन किया गया.

जानकारी के अनुसार, यह फोन केवल महिलाओं को दिये गए. इसके लिये डी राजा ने एक  व्हाट्स ऐप ग्रुप बनाया था, जिसमे जुड़ने के लिये काफी समय पहले से ही लोग सीधे तौर पर उनसे संपर्क करके ग्रुप में एड हो रहे थे. ग्रुप में जय माता दी रोज लिखने वालों को ही परमानेंट जगह दी जाती है. इसी ग्रुप को उन्होंने मीडिया के सामने स्क्रॉल किया और स्क्रॉल करने के बाद जो नाम पर भी स्क्रीन पर आकर रुका उसी का नाम फोन देने के लिए अनाउंस किया गया. हालांकि इसी दौरान कई बार स्क्रीन पर पुरुषों के नाम भी स्क्रीन पर सेलेक्ट हुए मगर उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया. राजा ने बताया कि दस शहरों में फोन दिये जांएगे ओर आगे भी फोन देने का सिलसिला जारी रहेगा

‘आईफोन लंगर’ पर प्रशासन की रोक

मुफ्त आईफोन बांटने के ऐलान को लेकर चर्चा में आए अमृतसर के कारोबारी राकेश त्रेहान उर्फ ‘राजा डी किंग’ ने चंडीगढ़ में  अपने घर से ‘आईफोन लंगर’ का लाइव लकी ड्रॉ किया. उधर, महिलाओं के लिए एक खास शर्त रखी गई थी.  प्रतिभागियों को रोजाना ‘जय माता दी’ लिखना था. इसी प्रक्रिया में शामिल लोगों में से लकी ड्रॉ के जरिए विजेताओं का चयन किया जाना था. राजा दा किंग ने कहा कि वह लंगर आगे भी जारी रहेगा 2000 आईफ़ोन बाटूंगा  इससे पहले चंडीगढ़ में लगा चुका है पैसे और पेट्रोल का लंगर लगा चुके हैं.

आईफोन का ड्रा निकालने के दौरान राजा डी किंग.

गौर रहे कि इस बार भारी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन और पुलिस ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी. अधिकारियों ने आशंका जताई थी कि अनियंत्रित भीड़ की स्थिति में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है. प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया था कि बिना अनुमति के सार्वजनिक आयोजन करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. इसी के बाद राजा डी किंग ने लोगों को अपने घर पर नहीं आने की अपील करते हुए कार्यक्रम को अलग तरीके से करने की बात कही थी.

पेट्रोल लंगर से भी जुटी थी भारी भीड़

राजा डी किंग इससे पहले ‘पेट्रोल लंगर’ को लेकर भी सुर्खियों में आए थे. अगस्त में चंडीगढ़ के एक पेट्रोल पंप पर मुफ्त पेट्रोल कूपन बांटने का ऐलान किया गया था. दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए 500 रुपये तथा चार पहिया वाहनों के लिए 1,000 रुपये के कूपन देने की बात कही गई थी. भारी बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे, जिसके बाद कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा था.  राजा डी किंग इससे पहले नकद राशि बांटने और अमृतसर में सोने के सिक्कों से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा में रहे हैं.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

125 साल से चली आ रही परंपरा फिर जीवंत, अंबाला में पांच हिंडोलों के साथ शुरू हुआ वामन द्वादशी मेला

गुरुग्राम में SPR-सोहना रोड के बीच बनेगा 900 मीटर का मिसिंग लिंक, 6 सेक्टरों को सीधी कनेक्टिविटी

हरियाणा में सीआईडी का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, 5 लाख रुपये मांगे थे, ट्रांसपोर्टर ने एसीबी से की थी शिकायत

हरियाणा के नूंह में 4.30 करोड़ रुपये के चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, क्रेटा में 40 पैकेटों में छिपाकर ले जा रहे थे

वायरल तस्वीर का फैक्ट चेक, IAS नहीं हैं मोनिका यादव, कलेक्टर परिवार से खास नाता

‘पिलाते ही बिगड़ गई तबियत’, फरीदाबाद में पैकेट वाला जूस बना आफत, दुकानदार बोला- लाओ बदल दूं