Last Updated:
Panchkula School Attack: पंचकूला के सरकारी स्कूल में 6 साल की बच्ची के साथ मारपीट के मामले में राहत भरी खबर है. पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के बाद मासूम स्वस्थ होकर घर लौट आई है. आरोपी छात्र की मेंटल मैपिंग रिपोर्ट पुलिस को सौंप दिया है.
पंचकूला में परिवार और कुछ अन्य लोगों ने छह साल की मासूम पर फूल बरसाए और गिफ्ट भी दिए.
पंचकूला. हरियाण के पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी स्कूल में 6 साल की बच्ची के साथ हुई मारपीट के मामले में राहत भरी खबर सामने आई है. कई दिनों तक पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन रहने के बाद मासूम बच्ची स्वस्थ होकर अपने घर लौट आई है. बेटी की घर वापसी पर परिवार ने फूल-मालाओं के साथ उसका भव्य स्वागत किया. इस दौरान पिता और परिवार के सदस्य भावुक नजर आए.
जानकारी के अनुसार, परिवार और कुछ अन्य लोगों ने छह साल की मासूम पर फूल बरसाए और गिफ्ट भी दिए. पिता भी इलाज के बाद बेटी के घर लौटने पर खुश नजर आए.
बच्ची की मां ने बताया कि घटना के बाद से उसके मन में डर बैठ गया है. वह कई बार रात को अचानक उठकर रोने लगती है और घबराती है. पिता ने कहा कि बेटी के सुरक्षित घर लौटने की बेहद खुशी है, लेकिन इस घटना ने परिवार के मन में डर पैदा कर दिया है.
#PanchkulaSchoolIncident: Govt School Incident Victim 6 Year old Girl Discharged from PGI chandigarh.
#haryanaschool https://t.co/HceQloSlCC










