करनाल में नाबालिग छात्र को पढ़ने के लिए कहा तो नहर में कूदा, बचाने के लिए भागा भागा आया था भाई, फिर हाथ छुड़ाकर कूद गया प्रिंस

On: November 4, 2026 9:22 AM
Follow Us:

Last Updated:

Karnal News: करनाल में घर में कहासुनी के बाद 9वीं के छात्र प्रिंस ने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी. भाई ने रोकने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली. पुलिस और गोताखोर तलाश में जुटे हैं.

नाबालिग छात्र को पढ़ने के लिए कहा तो नहर में कूदा, गोताखोर कर रहे तलाशZoom

करनाल में बच्चे की तलाश करते लोग और गोताखोर.

करनाल. हरियाणा के करनाल की पश्चिमी यमुना नहर में 9वीं कक्षा के एक 15 वर्षीय छात्र ने छलांग लगा दी. घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. छात्र की पहचान शास्त्री नगर निवासी प्रिंस के रूप में हुई है. घटना के समय उसका भाई सोनू भी पीछे-पीछे पहुंच गया था. उसने नहर की ग्रिल के पास प्रिंस को पकड़कर रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों के बीच हुई झड़प में प्रिंस हाथ छुड़ाकर नहर में कूद गया. सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे. देर रात तक तलाश की गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण छात्र का कोई सुराग नहीं मिला. अब सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

परिजन खुद भी नहर में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कोई भी गोताखोर इस वक़्त यहां मौजूद नहीं हैं और कोई भी पुलिस का कर्मचारी भी मौके पर नहीं आया है.

छात्र के परिजनों ने कहा कि ऐसी कोई बड़ी बात नहीं हुई थी और ना ही कोई परेशानी नहीं थी. घर में छोटी मोटी बातचीत होती रहती है. प्रिंस को घर में पढ़ाई करने के लिए ही कहा गया था. छात्र के भाई सोनू ने कहा कि मैं अपनी पत्नी को दवाई दिलवाने के लिए गया था और उसके पैर में कुछ तकलीफ थी. घर आकर मैंने अपनी पत्नी को भाई को खाना देने के लिए कहा तो उसने कहा कि भाभी आप बैठों मैं खाना देता हूं. उसके बाद पता नहीं क्या हुआ और भाई घर से गुस्सा होकर चला गया. गली में रहने वाले लोगों ने भाई को देखा कि वह नहर की तरफ भागा है.

हरियाणा के करनाल की पश्चिमी यमुना नहर में 9वीं कक्षा के एक 15 वर्षीय छात्र ने छलांग लगा दी.

सोनू ने बताया कि जब वह अपने भाई के पीछे-पीछे भागा और उससे पूछा कि क्या कोई कोई गेम वगैरा के लिए तो नहीं उसे डांटा गया  तो उसने इंकार किया. उधर, जांच कर्मचारी विक्रम वालिया ने बताया कि छात्र की तलाश की जा रहा है. उन्होंने कहा कि कोई शिकायत नहीं दी गई है और छात्र की उम्र 16-17 साल का है.  विक्रम कहते हैं कि परिवार को बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखना चाहिए, क्योंकि ऐसे मामले लगातार बढ़ रहे हैं.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now