हरियाणा के झज्जर में 2 गाड़ियों से 25000 जिंदा कारतूसों का जखीरा बरामद, महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, बिहार से जुड़े तार

On: November 3, 2026 5:10 PM
Follow Us:

Last Updated:

Jhajjar News: हरियाणा के झज्जर में STF ने दिल्ली-रोहतक हाईवे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गाड़ियों से 25 हजार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. इस मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

हरियाणा में 2 कारों से 25000 जिंदा कारतूस बरामद, महिला समेत 5 गिरफ्तारZoom

jhajjar News: प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुन्ना खान बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बदायूं गन हाउस चलाता है.

झज्जर. हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में दिल्ली-रोहतक नेशनल हाईवे पर रोहद टोल के पास स्पेशल टास्क फोर्स (STF) रोहतक की टीम ने बड़ी कार्रवाई की. यहां पर दो गाड़ियों से 25 हजार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है.

एसटीएफ हरियाणा की ओर से प्रेस नोट जारी होने के बाद कारतूसों की इस बड़ी बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि हो गई है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आठ मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं.

जानकारी के अनुसार, एसटीएफ की रोहतक टीम को बिहार एसटीएफ से सूचना मिली थी कि हथियारों और कारतूसों की बड़ी खेप की सप्लाई की जा रही है. इसके आधार पर टीम ने जिला झज्जर के रोहद में त्रिवेणी ढाबे के सामने सड़क किनारे खड़ी दो संदिग्ध गाड़ियों की तलाशी ली. इनमें यूपी नंबर की टाटा हैरियर और हुंडई ऑरा शामिल थीं. तलाशी के दौरान टाटा हैरियर से KF 7.65 और BMM KF बोर के 24,400 जिंदा कारतूस मिले, जबकि हुंडई ऑरा से BMM KF अंकित 600 कारतूस बरामद किए गए. इस तरह कुल 25 हजार कारतूस पुलिस के हाथ लगे.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफीफुद्दीन उर्फ मुन्ना खान (49), आसिम रईस (33), सबलू खान (32), अरबाज अली (27) और जीनत (33) के रूप में हुई है. सभी उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के रहने वाले हैं. पुलिस ने दोनों गाड़ियों, कारतूसों और मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है. आरोपी कारतूसों से संबंधित कोई लाइसेंस भी पेश नहीं कर सके.

बिहार से बदायूं और सिरसा तक जुड़ रहे तार

एसटीएफ के प्रेस नोट के अनुसार, बिहार STF ने इससे एक दिन पहले भोजपुर जिले में इसी तरह के मामले का खुलासा करते हुए लल्टू नामक व्यक्ति और उसके साथियों को गिरफ्तार किया था. उनके कब्जे से करीब 20 हजार कारतूस मिले थे. आरोप है कि लल्टू का संपर्क अफीफुद्दीन उर्फ मुन्ना खान से था और उसने उससे कारतूस प्राप्त किए थे.

में बहादुरगढ़ के थाना असौधा में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-ब)(ए) और 25(8) के तहत केस दर्ज किया गया है.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुन्ना खान बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बदायूं गन हाउस चलाता है. वह सिरसा गया था, जहां उसने महक गन हाउस के मालिक विजय गोयल से कारतूसों की यह खेप प्राप्त की थी. अब STF बिहार पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस के समन्वय से कारतूसों के स्रोत और गन हाउसों के जरिए चल रहे सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है. इस मामले में बहादुरगढ़ के थाना असौधा में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-ब)(ए) और 25(8) के तहत केस दर्ज किया गया है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा कैबिनेट मीटिंग के 7 अहम फैसले, नई लैंड पूलिंग पॉलिसी को मंजूरी, डंकी रूट मामलों पर लगेगी लगाम

माता-पिता ने नहीं दिलाया iPhone-17 तो हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ा नूंह का युवक, पुलिस-ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा

गुरुग्राम में 136.41 करोड़ से दादी सती चौक और अंबेडकर चौक पर बनेंगे बनेंगे दो फ्लाईओवर, मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास बनेगा अंडरपास

इन 7 एक्सप्रेसवे-हाईवे से जोड़ेगी 71KM की 4 लेन सड़क, खर्च होंगे 555 करोड़ रुपये, 1 फ्लाईओवर भी बनेगा

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से 22 साल की महिला पकड़ी गई

दिवाली की रात रास्ते में पड़ी ये चीजें हो सकती हैं तांत्रिक वस्तु, गलती से लांघ गए तो हो सकती है अनहोनी, करें ये उपाय