Haryana Weather Alert: हरियाणा में फिर होगी झमाझम बारिश, इस दिन होगा एक और क्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

On: January 24, 2026 9:57 AM
Follow Us:
हरियाणा मौसम, Haryana Weather Update, पश्चिमी विक्षोभ, Western Disturbance, Haryana Rain News, हरियाणा बारिश, ओलावृष्टि हरियाणा, Haryana Hailstorm, IMD Alert Haryana, मौसम विभाग अलर्ट, Haryana Weather Alert, ठंड बढ़ी हरियाणा, Haryana Cold Wave, हरियाणा कोहरा, Fog Alert Haryana, सिरसा मौसम, भिवानी मौसम, फरीदाबाद मौसम, अंबाला बारिश, यमुनानगर तूफान, कैथल ओलावृष्टि, करनाल मौसम, पानीपत बारिश, रोहतक मौसम, जींद बारिश, फतेहाबाद मौसम, चरखी दादरी बारिश, Haryana Weather Today, Haryana Weather News, Rainfall in Haryana, Weather News Hindi

Haryana Weather Alert: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बीच सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने शुक्रवार को हरियाणा के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। रात से शुरू हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान का अंतर काफी कम हो गया। सुबह 10 बजे तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में घने बादल छाए रहे, जिससे कई इलाकों में दिन के समय भी अंधेरे जैसा माहौल बना रहा।

मौसम में आए इस बदलाव के चलते न्यूनतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान में 8 से 12 डिग्री तक की गिरावट आई है। सिरसा, भिवानी और फरीदाबाद के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है, हालांकि प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हुई बारिश रबी फसलों के लिए राहत बनकर आई है। मौसम विभाग ने आगे भी बारिश, ठंडी हवाओं और कोहरे की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 25 जनवरी तक हरियाणा में बारिश के आसार बने रहेंगे। इसके साथ ही 27 और 28 जनवरी को एक और शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मौसम फिर बिगड़ सकता है। कैथल के गुहला क्षेत्र, कुरुक्षेत्र के पिहोवा और शाहबाद तथा अंबाला में आंधी और ओलावृष्टि को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि नमी बढ़ने से कई इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी के साथ यलो अलर्ट प्रभावी है। Haryana Weather Alert

सिरसा जिले में नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के 13 गांवों में भारी ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों और चने की फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। हालांकि जिले के अन्य हिस्सों में करीब 8 एमएम बारिश से फसलों को फायदा भी मिला है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार सिरसा में 27 जनवरी तक वर्षा का सिलसिला जारी रह सकता है।

यमुनानगर जिले में 20 एमएम बारिश और तेज तूफान ने जनजीवन को प्रभावित किया। रादौर में लोहे का शेड बिजली लाइन पर गिर गया, जबकि अमादलपुर में एक प्लाईवुड फैक्ट्री की करीब 110 फीट ऊंची चिमनी गिरने से भारी नुकसान हुआ। जिले के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही और करीब 200 बिजली पोल क्षतिग्रस्त हुए।

अंबाला में 42.2 एमएम की रिकॉर्ड वर्षा दर्ज की गई, जिसके साथ तेज तूफान ने बिजली ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया। जिले में 55 बिजली पोल टूट गए और 17 ट्रांसफार्मर गिरने से कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट जैसी स्थिति बनी रही। यहां अधिकतम तापमान में करीब 12 डिग्री की भारी गिरावट दर्ज की गई है। Haryana Weather Alert

चरखी दादरी में गुरुवार रात से जारी रुक-रुक कर हुई बारिश किसानों के लिए फायदेमंद साबित हुई है। अनुमान है कि करीब ढाई करोड़ रुपये से अधिक का लाभ हुआ है, क्योंकि एक सिंचाई बच गई। हालांकि सात फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप होने से करीब तीन लाख लोगों को कई घंटों तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा।

जींद जिले में औसतन 13.7 एमएम वर्षा दर्ज की गई। बारिश के चलते गणतंत्र दिवस समारोह की रिहर्सल का स्थान पुलिस लाइन से बदलकर अनाज मंडी करना पड़ा। जलालपुर क्षेत्र में हल्की ओलावृष्टि हुई, लेकिन फसलों को नुकसान की सूचना नहीं है। नरवाना में सबसे अधिक 20 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। Haryana Weather Alert

फतेहाबाद जिले में करीब 10 घंटे तक हुई 16 एमएम बारिश से रबी फसलों को नई संजीवनी मिली है। टोहाना और जाखल में 25-25 एमएम बारिश के कारण सड़कों और बाजारों में जलभराव की स्थिति बन गई। वसंत पंचमी के दिन हुई बारिश और ठंडी हवाओं से ठिठुरन में इजाफा हुआ है।

कैथल जिले में शुक्रवार को 35 एमएम बारिश दर्ज की गई, जिससे बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और लोग घरों में कैद रहे। किसानों का कहना है कि यह बारिश गेहूं की फसल के लिए बेहद लाभकारी है, हालांकि 25 जनवरी तक तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की चेतावनी दी गई है। Haryana Weather Alert

करनाल में 20.4 एमएम बारिश और करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया है। शाम के समय नमी का स्तर 98 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिससे घने कोहरे के आसार बन गए हैं।

पानीपत में 18.2 एमएम बारिश से प्रदूषण के स्तर में सुधार देखा गया और एयर क्वालिटी इंडेक्स 204 दर्ज किया गया। हालांकि बारिश के चलते शहर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई और दिन भर ठिठुरन बनी रही।

रोहतक में 5 एमएम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और ठंड बढ़ गई। कृषि वैज्ञानिकों ने इस बारिश को फसलों के लिए लाभकारी बताया है, हालांकि शहर के कई इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। Haryana Weather Alert

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now