Haryana Weather News: हरियाणा में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य के 15 शहरों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है। रोहतक शहर सबसे ज्यादा गर्म है जहां का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है। तेज धूप और हीट वेव के कारण लोग घर से बाहर निकलना बंद कर दिए हैं।
बीते दिन तापमान में 0.3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली है। उत्तर और दक्षिणी हरियाणा में सबसे ज्यादा तापमान देखने को मिल रहा है। हालांकि आज राज्य के कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही है। सबसे ज्यादा तापमान रोहतक का देखने को मिल रहा है। कल की राज्य के ज्यादातर जिलों में हीट वेव चल रही है।
इसके अलावा फरीदाबाद में 43.6°C, नारनौल में 43.5°C, सिरसा में 43.4°C, हिसार में 43.0°C, करनाल में 42.8°C, नूंह में 42.7°C, भिवानी और जींद में 42.5°C, जबकि सोनीपत में 42.2°C तापमान दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। 26 अप्रैल को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और तेज धूप का असर जारी रहेगा। आज शाम से राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और कई जिलों में हल्की बारिश होगी।
कल 27 तारीख से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके वजह से राज्य के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा के कई जिलों में बारिश की संभावना बन रही है वही 28 अप्रैल से राज्य के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश की संभावना बताई गई है।
29 अप्रैल से उत्तर हरियाणा के जिलों में मौसम फिर शुष्क होना शुरू होगा, जबकि मध्य और दक्षिण हरियाणा में हल्की बारिश जारी रह सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है की बारिश होने से राज्य के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और गर्मी से राहत भी मिलेगी।













