Last Updated:
हरियाणा के गुरुग्राम में गोंजो रेस्टोरेंट में परिवार के साथ डिनर करने गए कारगिल की लड़ाई लड़ चुके अमित गुप्ता पर पार्किंग विवाद के दौरान हमले का मामला सामने आया है. पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जान से मारने की धमकी भी दी गई है.
कारगिल युद्ध लड़ चुके अमित गुप्ता पर पार्किंग को लेकर हमला.
गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में पार्किंग विवाद में कारगिल वॉर वेटरन पर हमले का मामला सामने आया है. गुरुग्राम के मैग्नम ग्लोबल पार्क में कारगिल युद्ध के पूर्व सैनिक पर हमला करने का आरोप लगाया गया है. ग्रुप कैप्टन अमित कुमार गुप्ता (रिटायर्ड) ने पार्किंग अटेंडेंट पर लोहे की रॉड से हमला करने का दावा किया है. बताया जा रहा है कि इस हमले के चलते अमित गुप्ता के सिर में गंभीर चोट लगी है और हाथ की हड्डी भी टूट गई है. इस घटना के बाद उन्होंने पुलिस को मारपीट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनको जान से मारने की धमकी दी गई है.
परिवार के साथ डिनर करने गए थे अमित कुमार गुप्ता
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात परिवार के साथ गोंजो रेस्टोरेंट में अमित कुमार गुप्ता डिनर करने पहुंचे थे. इस दौरान परिवार को उतारने के बाद वह कार पार्क करने चले गए, जहां उनका पार्किंग स्टाफ से विवाद हो गया. पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि वैलेट, बेसमेंट और मल्टी-लेवल पार्किंग के बीच पार्किंग को लेकर भटकाया गया और फिर जब वह कार पार्क करने के लिए कार पीछे कर रहे थे तो पार्किंग अटेंडेंट ने उनकी कार की विंडशील्ड तोड़ने की कोशिश की.
पार्किंग स्टाफ ने अमित गुप्ता पर लोहे की रॉड से किया अटैक
इसके अलावा उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि जब विवाद बढ़ने लगा तो वहां मौजूद पार्किंग स्टाफ ने लोह की रॉड से कथित तौर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए. अमित कुमार गुप्ता ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस पर मदद नहीं करने और अस्पताल पर गलत रिपोर्ट देने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं.
कारिगल युद्ध में ग्रुप कैप्टन रहे हैं अमित गुप्ता
बता दें कि ग्रुप कैप्टन अमित गुप्ता 1999 कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ मिशन का हिस्सा रहे हैं. पूर्व सैनिक के आरोपों के बाद अब पुलिस जांच में जुटी हुई है. मामले में आरोपों की पुष्टि जांच के बाद होगी.
About the Author

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ें












