Watch Viral Video: बेजुबानों को खाना खिलाना पड़ा भारी! फरीदाबाद में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, गुस्साए लोगों ने घेरा पुलिस स्टेशन | Crime

On: November 29, 2026 9:35 AM
Follow Us:

Faridabad Viral Video

फरीदाबाद. इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक देश के कई शहरों में देखने को मिल रहा है. लोगों के अंदर इनके प्रति गुस्सा भरा हुआ है. ऐसे में ग्रेटर फरीदाबाद से एक ऐसी खबर सामने आई जो हैरान करने वाली है. सोसाइटी के पास आवारा कुत्तों को खाना खिलाना एक महिला को भारी पड़ गया. उनके साथ कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. महिला का आरोप है कि लोगों के एक समूह ने उसके साथ मारपीट की. मामला शनिवार को तब तूल पकड़ा जब पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर दर्जनों लोगों ने पुलिस स्टेशन का घेराव किया. यह मामला ग्रेटर फरीदाबाद के बीपीटीपी पुलिस थाने का है. घटना 26 अक्टूबर की बताई जा रही है. पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस से कार्रवाई की मांग करने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया गया.

वायरल वीडियो में महिला के साथ मारपीट

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नव्या नाम की महिला को बड़ी संख्या में लोगों के समूह के साथ बहस करते देखा जा सकता है. वीडियो में महिला एक SUV के सामने खड़ी दिखाई देती है. इसी दौरान मुख्य आरोपियों में शामिल बताई जा रही नेहा बार-बार उसके साथ मारपीट करती नजर आती है. कुछ देर बाद सफेद टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति अचानक आगे बढ़ता है. नव्या को मुक्का मार देता है. इसके बाद वहां मौजूद लोग उसे पीछे हटने के लिए कहते हैं.

महिला ने बताई पूरी घटना

नव्या ने बताया कि वह पशु प्रेमी हैं. उनका आरोप है कि सोसाइटी के कुछ लोगों को उनके आवारा कुत्तों को खाना खिलाने पर आपत्ति थी. उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर को जब वह एक कुत्ते को खाना खिला रही थीं. सोसाइटी के कुछ निवासी वहां पहुंचे और इस पर विरोध जताने लगे. इसी बात को लेकर उनके बीच पहले बहस हुई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया. पीड़िता ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए. उन्होंने बताया कि घटना में पुरुष भी शामिल थे. नव्या का कहना है कि वह घटना के बाद से ही पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रही हैं. अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिला है.

मेनका गांधी ने भी पुलिस अधिकारियों से की बात

शनिवार को हुए प्रदर्शन के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और पशु अधिकारों के लिए काम करने वाली मेनका गांधी ने भी इस मामले को लेकर स्थानीय पुलिस अधिकारियों से फोन पर बातचीत की. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि जब तक मारपीट के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर वे पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठेंगे.

पुलिस ने आरोपों को बताया गलत, जांच रिपोर्ट सौंपी

इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले में पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है. 12 नवंबर को जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दी गई थी. पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, घटना 26 अक्टूबर को हुई थी. इसका संबंध कुत्ते को खाना खिलाने से नहीं था. उनके मुताबिक, विवाद की असली वजह सोसाइटी के पार्क से जुड़ा मामला था. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटना के समय ही मामले में कार्रवाई की गई थी. उन्होंने प्रदर्शनकारियों के उन दावों को गलत बताया, जिनमें कहा जा रहा है कि पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

‘मेरा कोई सहारा नहीं, अब कहां जाऊंगी बाबू’, फरीदाबाद के कुष्ठ आश्रम में बुजुर्गों की दर्दभरी कहानी

CJI सूर्यकांत के गांव में रंगदारी के लिए फायरिंग, प्रॉपर्टी डीलर के घर पर गोलीबारी, 2 करोड़ की रंगदारी मांगी

Delhi Nursery Admission Rules NCR: एनसीआर के प्राइवेट स्कूल में नर्सरी एडमिशन का नियम क्या है? दिल्ली से कितना अलग है प्रोसेस?

शादी की जिद, साथ मरने का बहाना और मौत का खेल… प्रेमी के धोखे ने उजाड़ दिया परिवार

न वीजा मिला, न पासपोर्ट, गुरुग्राम में पकड़े गए 27 बांग्लादेशी नागरिक, पुलिस ने ट्रेन से किया रवाना

HBSE Exam 2027 Schedule: हरियाणा बोर्ड परीक्षा का काउंटडाउन शुरू, मार्च के पहले हफ्ते में शुरू होंगे 10वीं-12वीं के Exam