Last Updated:
Yamuna Nagar News: हरियाणा के यमुनानगर की अदालत ने 7 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या के मामले में दोषी नरेश को फांसी की सजा सुनाई है. फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 26 महीने चली सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया और पीड़ित परिवार को 15 लाख रुपये मुआवजा भी दिया जाएगा.
यमुनानगर के बूढ़िया में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप और हत्या के मामले में अदालत ने दोषी नरेश को फांसी की सजाई सुनाई है.
यमुनानगर. हरियाणा के यमुनानगर के बूढ़िया में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप और हत्या के मामले में अदालत ने दोषी नरेश को फांसी की सजाई सुनाई है. करीब 26 महीने तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी नरेश को दोषी करार दिया और सजा का ऐलान किया. साथ ही पीड़ित परिवार को 15 लाख रुपये मुआवजा देने के निर्देश भी दिए गए हैं. अदालत के इस फैसले को मासूम के परिवार के लिए न्याय की बड़ी जीत माना जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, 31 वर्षीय दोषी नरेश राम बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के गांव पताही का रहने वाला है और वह यमुनानगर में वह बूड़िया गांव में लेबर क्वार्टर में रहकर मजदूरी करता था. 18 सितंबर 2024 को उसने एक ऐसी वारदात सामने आई थी जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था.
गुरुद्वारा परिसर में खेल रही दो मासूम बच्चियां अचानक लापता हो गईं कुछ समय बाद एक बच्ची तो परिजनों को मिल गई, लेकिन दूसरी 7 साल की मासूम का कोई सुराग नहीं मिला, परिवार की चिंता और पुलिस की तलाश के बीच मामले में बड़ा खुलासा हुआ.
पीड़ित परिवार को 15 लाख रुपये मुआवजा
जांच के दौरान पुलिस को गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी कैमरों से अहम सुराग मिला और पुलिस ने आरोपी नरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने बच्ची की हत्या और रेप मामले को सुलझाया इस मामले में पुलिस की जांच और जुटाए गए सबूत अभियोजन पक्ष के लिए अहम साबित हुए. मामले में अभियोजन पक्ष ने अदालत के सामने अहम साक्ष्य पेश किए. सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक साक्ष्यों सहित अन्य सबूतों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराया. वकील शानू शर्मा ने बताया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोषी को फांसी की सजा सुनाकर मामले में सख्त फैसला दिया है. पीड़ित परिवार को 15 लाख रुपये मुआवजा देने के भी आदेश दिए गए हैं.
22 लोगों ने दी गवाही
इस केस में बच्ची के पिता की शिकायत पर 19 सितंबर 2024 को केस दर्ज किय़ा गया था और फिर 30 अक्टूबर 2024 को अदालत में चालान पेश किया गया. 16 दिसंबर को आरोप तय किए गए और अब इस मामले में दो साल 27 दिन तक चली सुनवाई में 70 तारीखें लगीं और 22 लोगों ने दोषी के खिलाफ गवाही दी. गुरुवार को अदालत ने 80 पेज का फैसला सुनाया. इस दौरान जज ने वसंता संपत दुपारे बनाम महाराष्ट्र राज्य और पुरुषोत्तम दशरथ बोराटे बनाम महाराष्ट्र राज्य के फैसलों का भी हवाला दिया और सजा का ऐलान किया.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…












