रजाई में सो रहे लोग, खेतों में ठिठुर रहे किसान, क्यों अंधेरे में सिंचाई करने को मजबूर अटाली गांव के किसान?

On: November 27, 2026 7:12 PM
Follow Us:

Last Updated:

Faridabad ki local news : फरीदाबाद के अटाली गांव में गेहूं और आलू की बुवाई के बीच किसान कई समस्याओं से जूझ रहे हैं. डीएपी खाद की कमी, महंगे दाम और बिजली की अनियमित सप्लाई ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है. रात में बिजली आने पर किसानों को कड़ाके की ठंड में खेतों में सिंचाई करनी पड़ती है. आलू का कम भाव मिलने से लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है. रात के अंधेरे में सांप और आवारा कुत्तों का डर भी बना रहता है. लोकल 18 से धर्मवीर बताते हैं कि आलू की खेती में चार से पांच बार सिंचाई करनी पड़ती है. फसल तैयार होने में करीब चार महीने का समय लगता है. इस बार आलू का रेट कम रहने की वजह से नुकसान हुआ है.

फरीदाबाद. अटाली गांव में गेहूं और आलू की बुवाई का काम शुरू हो चुका है. ये गांव हरियाणा में फरीदाबाद में आता है. किसान दिन-रात खेतों में मेहनत करके फसल तैयार करने में जुटे हैं, लेकिन खेती की शुरुआत से ही उनके सामने कई मुश्किलें खड़ी हो गई हैं. किसी किसान को डीएपी खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है, तो किसी को महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है. आलू की फसल में बार-बार सिंचाई की जरूरत होती है, लेकिन बिजली समय पर नहीं मिलने से किसानों को कड़ाके की ठंड में रात के समय खेतों पर पहुंचना पड़ता है. जब लोग ठंड से बचने के लिए घरों में रजाई ओढ़कर सोते हैं, उस समय किसान अपनी फसल बचाने के लिए खेतों में पानी लगाने को मजबूर हैं.

रात के अंधेरे में सांप और आवारा कुत्तों का डर भी बना रहता है. इसके बावजूद किसान मेहनत करके अपनी फसल उगाने में लगे हैं. लोकल 18 से धर्मवीर बताते हैं कि मैंने आलू की खेती कर रखी है. एक एकड़ में आलू की फसल तैयार करने पर करीब 30 हजार रुपये का खर्च आता है. इसमें बीज का खर्च अलग है. एक एकड़ में लगभग 35 कट्टे बीज लगता है. कभी-कभी हम अपना बीज भी रख लेते हैं, लेकिन इस बार बीज खरीदना पड़ा है. मैंने चिप्सोना 302 वैरायटी का आलू लगाया है. आलू की खेती में चार से पांच बार सिंचाई करनी पड़ती है और फसल तैयार होने में करीब चार महीने का समय लगता है.

350 रुपये प्रति कट्टा

धर्मवीर बताते हैं कि आलू की खेती में मेहनत और लागत दोनों ज्यादा लगती हैं, लेकिन जब फसल बेचने का समय आता है तो सही भाव नहीं मिलता. इस बार आलू का रेट कम रहने की वजह से नुकसान हुआ है. चिप्सोना आलू का भाव करीब 300 से 350 रुपये प्रति कट्टा रहा है. ऐसे में लागत निकालना भी मुश्किल हो जाता है. आलू का भाव कम से कम 600 से 700 रुपये प्रति कट्टा मिलना चाहिए, तभी किसान को कुछ मुनाफा हो सकता है. आलू की बेल और पत्ते बेचने पर करीब 45 हजार रुपये मिल जाते हैं, लेकिन खेती में होने वाला खर्च काफी ज्यादा है.

इधर-उधर भटकना पड़ता है

सुनील कुमार बताते हैं कि खेती में सबसे बड़ी परेशानी खाद और बिजली को लेकर है. डीएपी खाद आसानी से नहीं मिल रही है. कहीं मिलती भी है तो महंगे दामों पर खरीदनी पड़ती है. गेहूं और आलू की बुवाई के समय खाद की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. ऐसे में किसानों को खाद के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है. आलू की फसल में पानी लगाना बहुत जरूरी होता है, लेकिन बिजली का कोई निश्चित समय नहीं है. कभी दिन में बिजली आती है तो कभी रात को सप्लाई मिलती है. रात में बिजली आने पर हमें खेतों में सिंचाई करने के लिए जाना पड़ता है. अब ठंड भी काफी बढ़ गई है. जब लोग अपने घरों में सो रहे होते हैं, तब हमें खेतों में पानी लगाने के लिए ठंड में निकलना पड़ता है. रात के समय खेतों में सांप और आवारा कुत्तों का भी डर रहता है. किसान इतनी मेहनत करने के बाद भी खाद, बिजली और आलू के कम भाव जैसी परेशानियों से जूझ रहे हैं.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

अभी घर खरीदें या नहीं? रियल एस्टेट बाजार का सेंटीमेंट स्कोर बढ़कर हुआ 56, क्या है इसका मतलब?

चंडीगढ़ नगर निगम चुनावः BJP के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, पत्नी का टिकट कटा और पति दविंदर सिंह बबला को मिला

गुरुग्राम में 3 करोड़ की डिफेंडर कार से खतरनाक स्टंटबाजी, ट्रैक्टर वाले ने भी दिखाए हैवी ड्राइवर वाले स्किल्स, पुलिस कर रही जांच

हरियाणा के सोनीपत में प्रो-कबड्डी खिलाड़ी अंकित ने दी जान, कुकुर्म के लगे थे आरोप, GRP पुलिस कर रही मामले की जांच

हरियाणा के बहादुरगढ़ में घुड़चढ़ी में चली गोली, दूल्हे की बहन की मौत, दो बच्चों की मां थी मनीषा

हरियाणा बोर्ड की 10वीं, 12वीं परीक्षा तिथि की घोषणा, देखें कब से शुरू हो रहे एग्जाम