हरियाणा बोर्ड की 10वीं, 12वीं परीक्षा तिथि की घोषणा, देखें कब से शुरू हो रहे एग्जाम

On: November 27, 2026 7:04 AM
Follow Us:

haryana vidyalaya shiksha board

Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने गुरुवार को 10वीं, 12वीं परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि सेकेंडरी (10वीं) एवं सीनियर सेकेंडरी (12वीं) वार्षिक परीक्षा-2027 के संचालन की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

कब से शुरू होगी परीक्षा?

बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, दोनों कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं मार्च, 2027 के प्रथम सप्ताह से आरंभ होंगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सीनियर सेकेंडरी (12वीं) की वार्षिक परीक्षा 3 मार्च से आरंभ होकर 8 अप्रैल, 2027 तक एवं सेकेंडरी (10वीं) की वार्षिक परीक्षा 4 मार्च से आरंभ होकर 26 मार्च, 2027 तक संचालित होंगी।

विस्तृत डेटशीट बाद में

बोर्ड अध्यक्ष एवं सचिव ने बताया कि इन परीक्षाओं से संबंधित विस्तृत विषयवार तिथि-पत्र (डेटशीट) बाद में जारी किया जाएगा। परीक्षार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालयों के सूचनार्थ परीक्षा से जुड़ी सभी आगामी जानकारियां बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएंगी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

बीमा कंपनी ने खारिज कर दिया क्लेम? जानें कहां और कैसे दर्ज करा सकते हैं शिकायत

स्याही से लिखी इबारत और संविधान निर्माताओं के हस्ताक्षर, SD कॉलेज में सहेजी गई है इतिहास की निशानी

हरियाणा कैबिनेट में बड़ा बदलाव, मंत्री विपुल गोयल से वापस लिया गया उड्डयन मंत्रालय, अब सीएम खुद संभालेंगे जिम्मा

हरियाणा के गोहाना में एनकाउंटर, 2 बदमाशों को लगी गोली, रविंद्र बड़ौता की फॉर्च्यूनर पर की थी फायरिंग

3 को मारने आए थे बदमाश, चौथी जान भी ले गए, रोहतक शूटआउट में बेगुनाह हिमांशु कैसे बना गोली का शिकार?

सैल्यूट! हरियाणा के अंबाला में लोगों की जान बचाते हुए शहीद हो गए कमांडो शाहबाज़ अहमद, राज्यपाल की सुरक्षा में थे तैनात