हरियाणा के गोहाना में एनकाउंटर, 2 बदमाशों को लगी गोली, रविंद्र बड़ौता की फॉर्च्यूनर पर की थी फायरिंग

On: November 26, 2026 10:58 PM
Follow Us:

Last Updated:

Gohana Encounter: सोनीपत के गोहाना में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. एसटीएफ और सीआईए की कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि एक पुलिसकर्मी भी जख्मी हुआ. ये बदमाश रविंद्र बड़ौता की फॉर्च्यूनर पर फायरिंग के मामले में वाछिंत थे.

ख़बरें फटाफट

हरियाणा में STF, CIA  और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 बदमाशों को लगी गोZoom

सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में पुलिस और बदमाशों के बीच बीती रात को मुठभेड़ हो गई. इस दौरान सिकंदरपुर माजरा से खेड़ी दमकन रोड पर एसटीएफ रोहतक, सीआईए गोहाना और तीन बदमाशों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई. मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है, जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है.

जानकारी के अनुसार. पुलिसकर्मी को गोली बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी… तीनों बदमाश गांव रबड़ा के रहने वाले बताए जा रहे हैं. ये वही आरोपी हैं, जिन्होंने कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे रविंद्र बड़ौता की फॉर्च्यूनर गाड़ी पर फायरिंग की थी. वारदात के बाद से तीनों फरार चल रहे थे.

एसटीएफ रोहतक को बदमाशों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी और फिर टीम ने बदमाशों को घेरने का प्रयास किया. इस दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच कई राउंड फायरिंग हुई. मुठभेड़ में शामिल बदमाशों की पहचान राहुल उर्फ नाना, विकास उर्फ विक्की और सत्यवान के रूप में हुई है. तीनों गांव रबड़ा के रहने वाले बताए जा रहे हैं. आरोप है कि गोहाना कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे रविंद्र बड़ौता की फॉर्च्यूनर गाड़ी पर इन बदमाशों ने फायरिंग की थी.

STF रोहतक के इंचार्ज जोगिंद्र ने बताय़ा कि 21 नवंबर को बदमाशों ने कोर्ट परिसर में गोलियां चलाई थी और बदमाशों की सूचना मिली थी और रेड के दौरान बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी और जवाबी कार्यवाई में पुलिस ने गोलिया चलाई है और 2 बदमाशों को घायल हालत में गोहाना अस्पताल में भर्ती किया गया है. सभी पर एक दर्जन से अधिक हत्या समेत अन्य मामले दर्ज हैं. अभी पुलिस जांच चल रही है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा कैबिनेट में बड़ा बदलाव, मंत्री विपुल गोयल से वापस लिया गया उड्डयन मंत्रालय, अब सीएम खुद संभालेंगे जिम्मा

3 को मारने आए थे बदमाश, चौथी जान भी ले गए, रोहतक शूटआउट में बेगुनाह हिमांशु कैसे बना गोली का शिकार?

सैल्यूट! हरियाणा के अंबाला में लोगों की जान बचाते हुए शहीद हो गए कमांडो शाहबाज़ अहमद, राज्यपाल की सुरक्षा में थे तैनात

डिप्रेशन, एंजायटी और जोड़ों में दर्द को न समझें मामूली, कहीं विटामिन-डी की कमी तो नहीं? सुनिए डॉक्टर की सलाह

मिडिल क्लास के लिए खुशखबरी! फरीदाबाद के सेक्टर-119 में मात्र 18 लाख में 1BHK और 37 लाख में मिल रहा 3BHK फ्लैट, जानें बुकिंग प्रक्रिया

रोहतक गैंगवारः भाऊ गैंग ने किसकी मौत का बदला लिया? जिस सन्नी को मारने आए थे वो बचकर भागा, बेगुनाह हिमांशु ने गवाई जान