आपदा के समय मददगार साबित होगा ये ड्रोन, 120 किमी तक उड़ान और 100 किलो तक वजन उठाने की है क्षमता, जाने

On: November 26, 2026 2:45 AM
Follow Us:

Last Updated:

Faridabad News: फरीदाबाद स्थित अमृता विश्व विद्यापीठम में आयोजित 7वें विश्व भूस्खलन मंच (WLF7) में आपदाओं से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर चर्चा हुई. आपदा आने से पहले ड्रोन की मदद से पहाड़ी क्षेत्रों और ढलानों की निगरानी की जा सकती है. इससे पता लगाया जा सकता है कि किस जगह की ढलान कितनी संवेदनशील है और कहां भूस्खलन होने की आशंका अधिक है. इस जानकारी के आधार पर समय रहते जरूरी कदम उठाए जा सकते हैं. वहीं, आपदा के दौरान ड्रोन मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर सकते हैं. एक ड्रोन से प्रभावित इलाके की निगरानी की जा सकती है, जबकि दूसरे ड्रोन की मदद से जरूरतमंद लोगों तक मेडिकल सामान पहुंचाया जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

फरीदाबाद: फरीदाबाद स्थित अमृता विश्व विद्यापीठम में आयोजित 7वें विश्व भूस्खलन मंच (WLF7) में आपदाओं से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर चर्चा हो रही है. इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित सड़कें बनाने और आपदा से बचाव के लिए वैज्ञानिक तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया. वहीं, इस आयोजन में ड्रोन तकनीक भी लोगों का ध्यान खींच रही है. ये ड्रोन न केवल भूस्खलन जैसी आपदाओं से पहले खतरे का पता लगाने में मदद कर सकते हैं, बल्कि आपदा के दौरान मलबे में फंसे लोगों की तलाश और उन्हें मेडिकल सहायता पहुंचाने में भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

ड्रोन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा से जुड़ी तकनीक बनाने वाली कंपनी इन्सपार्क के प्रोडक्ट मैनेजर सिद्धेश ने लोकल18 से खास बातचीत में बताया कि आपदा के समय ड्रोन का इस्तेमाल मुख्य रूप से तीन चरणों में किया जा सकता है. इनमें आपदा से पहले निगरानी, आपदा के दौरान सर्च एंड रेस्क्यू और आपदा के बाद राहत पहुंचाना शामिल है.

पहाड़ी क्षेत्रों में निगरानी करेगा ड्रोन

सिद्धेश ने बताया कि आपदा आने से पहले ड्रोन की मदद से पहाड़ी क्षेत्रों और ढलानों की निगरानी की जा सकती है. इससे पता लगाया जा सकता है कि किस जगह की ढलान कितनी संवेदनशील है और कहां भूस्खलन होने की आशंका अधिक है. इस जानकारी के आधार पर समय रहते जरूरी कदम उठाए जा सकते हैं. वहीं, आपदा के दौरान ड्रोन मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर सकते हैं. एक ड्रोन से प्रभावित इलाके की निगरानी की जा सकती है, जबकि दूसरे ड्रोन की मदद से जरूरतमंद लोगों तक मेडिकल सामान पहुंचाया जा सकता है. उनकी कंपनी पिछले चार साल से ड्रोन तकनीक पर काम कर रही है. डिफेंस और सरकारी उपक्रमों समेत कई संस्थाओं के साथ उनके प्रोजेक्ट चल रहे हैं. कंपनी के ड्रोन का परीक्षण जम्मू-कश्मीर सहित कई जगहों पर हो चुका है. उन्होंने बताया कि सर्विलांस ड्रोन का मुख्य काम किसी क्षेत्र की रियल टाइम जानकारी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तक पहुंचाना है. किसी संवेदनशील जगह पर हर समय इंसान को तैनात रखना संभव नहीं होता. ऐसे में ड्रोन तेजी से उस क्षेत्र में पहुंचकर लगातार निगरानी करने और जरूरी जानकारी भेजने में मदद करते हैं.

120 किलोमीटर की क्षमता वाले हैं ड्रोन

सिद्धेश ने बताया कि हमारी कंपनी के पास अलग-अलग क्षमता वाले पांच तरह के ड्रोन हैं. सामान्य ड्रोन करीब 10 से 15 किलोमीटर तक जा सकते हैं, जबकि फिक्स्ड विंग सीरीज के ड्रोन करीब 120 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकते हैं. रात में निगरानी के लिए इनमें थर्मल इमेजिंग और नाइट विजन कैमरों का इस्तेमाल किया जाता है. ये कैमरे अंधेरे में भी इंसान के शरीर से निकलने वाली गर्मी के आधार पर उसकी पहचान करने में मदद करते हैं. ड्रोन में लगे कैमरे 4K क्वालिटी में तस्वीरें ले सकते हैं और करीब 3 किलोमीटर दूर तक जूम कर सकते हैं. इसके अलावा लेजर रेंज फाइंडर की मदद से किसी इंसान या गाड़ी की दूरी और उसकी सटीक लोकेशन का पता लगाया जा सकता है. आपातकाल के दौरान कंपनी का ड्रोन रेस्क्यू कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और इससे जुड़े ऐप व वेबसाइट के जरिए लाइव जानकारी मिल सकती है. इसके बाद जरूरत के अनुसार करीब दो किलो तक मेडिकल सामान उठाने वाले ड्रोन को प्रभावित क्षेत्र में भेजा जा सकता है.

100 किलो तक सामान उठा सकता है ड्रोन

भारत में ड्रोन उड़ाने के लिए डीजीसीए से स्वीकृत पायलट होना जरूरी है. कंपनी नए ड्रोन इस्तेमाल करने वाले लोगों को करीब तीन से छह महीने तक ट्रेनिंग देती है. ड्रोन के वजन और क्षमता की बात करें तो कुछ ड्रोन का अपना वजन करीब तीन किलो होता है, जबकि अलग-अलग मॉडल दो किलो से लेकर 100 किलो तक का सामान उठा सकते हैं. इससे आपदा के समय जरूरी दवाइयां और राहत सामग्री प्रभावित लोगों तक पहुंचाना आसान हो सकता है.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

थकान और चक्कर आना हो सकता है एनीमिया का संकेत, डाइट में शामिल करें ये चीजें

खुले में सिगरेट फूंकी तो लगेगा जुर्माना, गुरुग्राम में लाइटर जलाने से पहले जानिए स्मोकिंग के नियम

Astro Tips : लोन लेकर शुरू किया बिजनेस नहीं चल रहा? अपनाएं ये उपाय, ज्योतिषी ने बताई कर्ज मुक्ति की ट्रिक

500 मेहमानों के लिए शादी का खाना तैयार करवाने में कितना आएगा खर्च? फरीदाबाद के हलवाई जितेंद्र से जानिए

मां को गाते देख जागा जुनून, अब सीएम नायब सैनी ने दिया 1 लाख का इनाम, पढ़ें रागिनी गायिका संध्या चौधरी की प्रेरणादायक कहानी

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 IPS और 6 PPS का हुआ तबादला, लिस्‍ट में ADGP नौनिहाल सिंह का नाम भी शामिल