मां को गाते देख जागा जुनून, अब सीएम नायब सैनी ने दिया 1 लाख का इनाम, पढ़ें रागिनी गायिका संध्या चौधरी की प्रेरणादायक कहानी

On: November 25, 2026 8:41 PM
Follow Us:

Last Updated:

Sandhya Chaudhary Ragni Singer: कहते हैं कि हुनर किसी पहचान का मोहताज नहीं होता, बस उसे निखारने का जुनून और अपनों का साथ होना चाहिए. कुछ ऐसी ही मिसाल पेश की है हरियाणा के पलवल जिले की रहने वाली रागिनी गायिका संध्या चौधरी ने, जिन्होंने घर-गृहस्थी और दो बच्चों की जिम्मेदारियों को निभाते हुए हरियाणवी लोक गायकी में अपना एक खास मुकाम हासिल किया है. स्कूल के छोटे मंच से शुरू हुआ उनका यह सफर आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हाथों एक लाख रुपये के सम्मान तक जा पहुंचा है, जो पूरे दक्षिण हरियाणा के लिए गर्व की बात है.पढ़िए उनके संघर्ष और सफलता की पूरी कहानी.

Sandhya Chaudhary Ragni Singer: कहते हैं कि हुनर किसी पहचान का मोहताज नहीं होता, बस उसे निखारने का जुनून होना चाहिए. कुछ ऐसी ही कहानी है हरियाणा की जानी-मानी रागिनी गायिका संध्या चौधरी की. बचपन में घर पर अपनी मां को रागिनी और गीत गाते हुए सुनती थीं. मां के सुरों को सुनते-सुनते उनके मन में भी गायिका बनने का शौक जागा. धीरे-धीरे यह शौक जुनून में बदला और आज संध्या चौधरी अपनी आवाज के दम पर हरियाणवी रागिनी की दुनिया में खास पहचान बना चुकी हैं. उनकी प्रतिभा को देखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है.

स्कूल और जागरण से शुरू हुआ सफर
रागिनी गायिका संध्या चौधरी ने कहा कि मैं बचपन में स्कूल में आयोजित हर कार्यक्रम में हिस्सा लेती थी और मुझे गाने का मौका मिलता था. इसके बाद गांव में आयोजित जागरण कार्यक्रम में हिस्सा लेना शुरू किया. गाने का शौक बढ़ता गया और मेहनत करते-करते आज रागिनी गायिका के रूप में उभर कर आई. उन्होंने कहा कि वह अंधोप (होडल) गांव की रहने वाली हैं और शादी पलवल के गांव पृथला में हुई. संध्या ने बताया कि दोनों ही परिवारों ने मेरा सहयोग किया, जिसकी वजह से वह आज रागिनी गायिका हैं.

देवर बने ‘हनुमान’, परिवार ने दिया पूरा साथ
उन्होंने बताया कि रागिनी गाना अकेले का काम नहीं होता, इसके पीछे टीम वर्क होता है. टीम के रूप में उनके देवर (नरेंद्र) उनके साथ हनुमान बनकर खड़े रहे. स्क्रिप्ट लिखना, लोकेशन सेट करना इत्यादि उनके देवर ने ही संभाला. संध्या चौधरी ने बताया कि शादी के बाद गायकी करना उनके लिए बहुत बड़ा चैलेंज था. उनके दो बच्चे हैं और परिवार के साथ-साथ गायकी करना बहुत मुश्किल था. उन्होंने कहा कि परिवार के लिए, बच्चों के लिए और गायकी के लिए सभी को समय देना बहुत मुश्किल था. उन्होंने कहा कि उनके पिताजी नहीं थे, लेकिन भाई और माता जी ने उनका साथ दिया. उन्होंने कहा कि समाज में एक लड़की का निकल पाना बहुत मुश्किल है, तरह-तरह की बातें सुननी पड़ती हैं, लेकिन मेरे परिवार ने किसी की बातों पर ध्यान न देते हुए मेरा साथ दिया. दोनों परिवार आज भी उनके साथ हैं.

सीएम नायब सैनी ने 1 लाख रुपये देकर किया सम्मानित
विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय से प्रशिक्षण ले रही संध्या चौधरी ने चंडीगढ़ में आयोजित हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में अपनी रागिनी हरियाणा सीएम व अन्य कलाकारों के सामने प्रस्तुत की. कार्यक्रम के जजों ने भी रागिनी को पसंद किया. हरियाणा सीएम ने भी ₹1,00,000 का इनाम देकर संध्या चौधरी को पुरस्कृत किया. प्रस्तुत होकर जब वह वापस अपने गांव लौटीं तो पृथला की सरदारी सहित कई गांवों की सरदारी ने संध्या चौधरी का भव्य स्वागत किया और सम्मानित किया.

दक्षिण हरियाणा की पहली सम्मानित रागिनी गायिका
उनकी लोकप्रिय रागिनी ‘भोले रोम-रोम रे’ आज भी प्रसिद्ध है. संध्या चौधरी दक्षिण हरियाणा की पहली रागिनी गायिका हैं, जिन्हें हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी द्वारा नवाजा गया. रागिनी गायक नरेंद्र सिंह ने कहा कि संध्या चौधरी का नाम सुकनवती है, जिन्हें संध्या चौधरी के नाम से जाना जाता है. वह पूरे दक्षिण हरियाणा में पहली ऐसी रागिनी गायिका हैं, जिन्हें हरियाणा में रागिनी गायन में सीएम द्वारा पुरस्कृत किया गया है. उन्होंने कहा कि पलवल-होडल के सभी गांवों की सरदारी ने उन्हें सम्मानित किया, साथ ही वह गायकी के क्षेत्र में प्रयास कर रहे युवक-युवतियों के लिए प्रेरणा बनी हैं.

About the Author

authorimg

Rahul Goel

Rahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 IPS और 6 PPS का हुआ तबादला, लिस्‍ट में ADGP नौनिहाल सिंह का नाम भी शामिल

फ़रीदाबाद के होटल में मिला DU की छात्रा का शव, पड़ोसी युवक के साथ रुकी थी, घर पर कहा था कि कॉलेज जा रही हूं, दोस्त गायब

हरियाणाः दहेज में ब्रेजा मांगने के आरोप में दूल्हे समेत 2 बिचौलियों पर FIR दर्ज, 2 दिन तक नहीं हो पाया समझौता

‘वहां के लोग यही चाहते हैं’, पंजाब में अकाली-BJP गठबंधन पर सीएम नायब सैनी की पहली प्रतिक्रिया

हरियाणा में एक और बैंक में स्कैम, खटाखट निकाले गए 100 करोड़, प्राइवेट कंपनी के खाते में पहुंचे, 6 जिलों में हुआ घोटाला

फरीदाबाद में चाउमीन खाने के बाद दो मासूम भाइयों की बिगड़ी तबीयत, 8 वर्षीय राघव की मौत, बड़ा भाई कुनाल ICU में भर्ती