चेहरे की डेड स्किन व टैनिंग कम करने के लिए ओट्स-शहद का फेस स्क्रब लगायें, आयेगा निखार, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने दिया टिप्स

On: November 25, 2026 12:27 AM
Follow Us:

Last Updated:

Winter Skin Care Tips: ओट्स से चेहरे की देखभाल करना आसान और किफायती तरीका हो सकता है. घर में मौजूद ओट्स का इस्तेमाल त्वचा की सफाई और डेड स्किन हटाने के लिए किया जा सकता है. इसे दूध, मलाई या शहद के साथ मिलाकर लगाने से त्वचा को नमी देने में भी मदद मिलती है. खास बात यह है कि ओट्स से घर पर ही फेस स्क्रब तैयार किया जा सकता है. इसके बाद चेहरे का शानदार निखार आता है.

फरीदाबाद: ओट्स से चेहरे की देखभाल करना आसान और किफायती तरीका हो सकता है. घर में मौजूद ओट्स का इस्तेमाल त्वचा की सफाई और डेड स्किन हटाने के लिए किया जा सकता है. इसे दूध, मलाई या शहद के साथ मिलाकर लगाने से त्वचा को नमी देने में भी मदद मिलती है. खास बात यह है कि ओट्स से घर पर ही फेस स्क्रब तैयार किया जा सकता है. इस बारे में लोकल 18 से बातचीत में फरीदाबाद की आयुर्वेदिक डॉक्टर अनु शर्मा ने इसके इस्तेमाल के तरीके और फायदे बताए.

डॉक्टर अनु शर्मा बताती हैं कि ओट्स चेहरे की स्क्रबिंग के लिए अच्छा विकल्प है. इसे दूध के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है. इससे त्वचा की ऊपरी सतह पर मौजूद डेड स्किन हटाने में मदद मिलती है. ओट्स को स्क्रब की तरह इस्तेमाल करने से चेहरे की सफाई होती है. इसे लगाते समय हल्के हाथों से त्वचा पर मसाज करनी चाहिए, ताकि रगड़ से परेशानी न हो.

ओट्स में शहद मिलाकर लगाने से स्क्रबिंग के साथ टैनिंग में फायदा

अनु शर्मा बताती हैं कि ओट्स में शहद मिलाकर लगाने से स्क्रबिंग के साथ टोनिंग का भी फायदा मिलता है. शहद त्वचा के लिए टोनर की तरह काम करता है. ऐसे में दोनों चीजों को मिलाकर लगाने से चेहरे की सफाई और टोनिंग एक साथ हो सकती है. घर पर आसानी से तैयार होने वाला यह मिश्रण त्वचा की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. जिन लोगों की त्वचा रूखी रहती है, वे ओट्स में दूध, मलाई या शहद मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. इन चीजों के साथ तैयार मिश्रण लगाने से त्वचा को नमी मिलती है और चेहरे पर अच्छा ग्लो आ सकता है. रूखी त्वचा वाले लोग अपनी त्वचा के अनुसार इनमें से किसी एक चीज को ओट्स में मिलाकर लगा सकते हैं.

डेड स्किन हटाने में करता है मदद

अनु शर्मा बताती हैं कि ओट्स डेड स्किन हटाने में काफी फायदेमंद है. जब इसे स्क्रब की तरह इस्तेमाल किया जाता है, तो चेहरे की ऊपरी सतह पर मौजूद डेड स्किन हटाने में मदद मिलती है. इससे सतही दाग-धब्बों को कम करने में भी सहायता मिल सकती है. हालांकि, ओट्स से गहरे दाग या त्वचा की अंदरूनी समस्या पूरी तरह ठीक होने की गारंटी नहीं है. इसे चेहरे की सामान्य देखभाल के एक तरीके के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

अयोध्या से पटना एयरपोर्ट तक में बनाई मधुबनी पेटिंग, फरीदाबाद में क्या कर रहे बिहार के गौतम?

दिसंबर में कुल्लू-मनाली घूमने का बना रहे हैं प्लान? अंबाला से मिलेगी रोडवेज बस, ये रही टाइमिंग

बड़े भाई को प्रदूषण से हुई बीमारी, तो छोटा बन गया ऑक्सीजन मैन, कौन हैं पलवल के आचार्य राम बघेल?

लोग जिनके पराठों के दीवाने हैं, उन्हें तो किसी और चीज का शौक है, मुरथल के पहलवान ढाबे के मालिक के फैन हुए पूर्व DGP ओपी सिंह

चरखी दादरी में गोबर विवाद पर खूनी संघर्ष, किसान की पीट-पीटकर हत्या, 18 घंटे बाद खुला जाम, 4 आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के हांसी में कुंदनापुर फ्लाईओवर के पास हादसा, दो दोस्तों की मौत, तीसरा घायल