Last Updated:
सोनीपत में दहेज विवाद के चलते बारात लौटने के मामले में दिल्ली पुलिस के कॉन्सटेबल कुलदीप को सस्पेंड कर दिया गया है. लड़की के पिता ने गाड़ी की मांग का आरोप लगाया है, जबकि कुलदीप ने इसे खारिज किया है.
हरियाणा के सोनीपत में अंतिम समय में बारात लौटाने को लेकर हुआ विवाद थम नहीं रहा है.
सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत में अंतिम समय में बारात लौटाने को लेकर हुआ विवाद थम नहीं रहा है. पहले लड़की के पिता ने आरोप लगाए थे और फिर पुलिस को शिकायत दी थी. फिर दिल्ली पुलिस के जिस कॉन्सटेबल पर आरोप लगे थे, उन्होंने सफाई दी. हालांकि, अब दोबारा लड़की के पिता ने बयान दिया है और कॉन्सटेबल कुलदीप के बयान पर पलवटवार किया है. उधर, दिल्ली पुलिस ने कॉन्सटेबल कुलदीप को सस्पेंड कर दिया है औऱ विभागीय जांच शुरू कर दी है.
दरसअल, यह पूरा विवाद शादी से ठीक पहले हुआ और दिल्ली पुलिस में तैनात कांस्टेबल कुलदीप पर दहेज ब्रेजा गाड़ी की मांग करने के आरोप लगे. लड़की के पिता ने अब कुलदीप के सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है और कहा है कि उनकी तरफ से पैसे की कोई डिमांड नहीं रखी गई थी.
लड़की के पिता सुभाष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि लड़के की पहले भी शादी हो चुकी है. लड़की के पिता अपने बयान पर पूरी तरह बरकरार हैं और उनका कहना है कि पहले औरा गाड़ी तय हुई थी जिसे कैंसिल कर के ब्रेजा गाड़ी की डिमांड की गई थी.
लड़की के पिता सुभाष ने गंभीर आरोप लगाए हैं.
लड़की पक्ष का कहना है कि लड़के पक्ष की डिमांड लगातार बढ़ रही थी और गाड़ी की डिमांड उन्होंने खुद ही बदली थी. लड़की के पिता का यह भी कहना है कि उनकी तरफ से कोई बदतमीजी नहीं की गई थी. अपने दावों को साबित करने के लिए लड़की के पिता ने गाड़ी बुकिंग के दस्तावेज भी मीडिया के सामने रखे हैं. इसके अलावा मामचंद वाटिका में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी सामने आ गई है.
लड़की के पिता ने दहेज में दिए सामने की फोटो शेयर की हैं.
अपना सारा सामान वापस लेंगेः लड़की का पिता
वीओ-2-लड़की पक्ष का कहना है कि उन्होंने अभी तक ना तो कोई डिमांड की है और ना ही पैसे की मांग की है. वे अब सख्त कार्रवाई चाहते हैं और कोर्ट के माध्यम से अपना सामान वापस लेंगे. लड़की के पिता ने बताया कि नरेला पुलिस स्टेशन में तैनात कुलदीप के कहने पर उन्होंने नरेला में भी ब्रेजा गाड़ी की तलाश की थी. लड़की के पिता ने मांग की है कि ऐसे लड़कों के खिलाफ कानून को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे मामले दोबारा सामने ना आ सकें.
सोनीपत में शादी से पहले दहेज में दिया सामान.
कुलदीप ने दी थी सफाई
कुलदीप ने लड़की के पिता के आरोपों पर कहा था कि रास्ते को लेकर विवाद हुआ था और उनकी तरफ से गाड़ी की डिमांड नहीं की गई थी. उन्हें बाद में बंधक बना लिया गया था. वह अब भी शादी करने को तैयार हैं. गोहाना के कुलदीप की शादी छह महीने पहले युवती से तय हुई थी.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…












