एक शादी में युवक की हत्या कर कजाकिस्तान में छिप गया किलर, CBI वहां से भी पकड़कर ले आई भारत

On: November 23, 2026 6:12 PM
Follow Us:

Last Updated:

Gurugram Latest News: हत्या के मामले में वांछित आरोपी आशीष कुमार विदेश में छिपकर बैठा था. लेकिन इंटरपोल के रेड नोटिस ने उसकी मुश्किलें बढ़ा दीं. CBI ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर उसे कजाकिस्तान से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है. 23 नवंबर को दिल्ली पहुंचते ही हरियाणा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया.

कजाकिस्तान में छिपा बैठा था हत्या का आरोपी, CBI पकड़कर भारत लेकर आई Zoom

पकड़े गए आरोपी की तस्वीर.

गुरुग्राम: विदेश में छिपकर कानून से बचने की कोशिश कर रहे एक हत्या के आरोपी को आखिरकार भारत वापस लाने में CBI को सफलता मिली है. आरोपी आशीष कुमार कजाकिस्तान में रह रहा था और उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस जारी था. CBI ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर उसे भारत लाने की कार्रवाई पूरी की. 23 नवंबर 2026 को आरोपी को भारत लाया गया. दिल्ली पहुंचते ही हरियाणा पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.

CBI के मुताबिक, आशीष कुमार हरियाणा में दर्ज हत्या के एक मामले में वांछित था. इस मामले की शुरुआत नवंबर 2025 में एक शादी समारोह के दौरान हुई थी. समारोह में मृतक और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. उस समय दोनों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ.

आरोप है कि शादी समारोह से निकलने के बाद जब पीड़ित अपनी गाड़ी से जा रहा था, तभी आशीष कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसका रास्ता रोक लिया. इसके बाद आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया. हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आईं. चोटों की वजह से उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी.

इंटरपोल के रेड नोटिस से पकड़ा गया भगोड़ा
हत्या के मामले में कार्रवाई से बचने के लिए आशीष कुमार विदेश चला गया था. जांच के दौरान उसके कजाकिस्तान में होने की जानकारी सामने आई. इसके बाद उसे पकड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किए गए और इंटरपोल के माध्यम से रेड नोटिस जारी कराया गया. CBI ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और हरियाणा पुलिस के साथ लगातार तालमेल बनाए रखा. इसी संयुक्त कार्रवाई के परिणामस्वरूप आरोपी को कजाकिस्तान से भारत वापस लाया जा सका.

अब हरियाणा पुलिस करेगी आगे की कार्रवाई
23 नवंबर को दिल्ली पहुंचने के बाद हरियाणा पुलिस ने आशीष कुमार को अपनी हिरासत में ले लिया. अब पुलिस उससे हत्या के मामले में पूछताछ करेगी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस कार्रवाई के साथ ही विदेश में छिपे हत्या के एक और आरोपी को भारतीय कानून के दायरे में लाने में सफलता मिली है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

Abhijeet Chauhan is a Sub-Editor in the editorial team of News18 Hindi Digital, part of the Network18 Group. He has been associated with News18 for nearly four years, having joined the organization through camp…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा के 5 जिलों में सरकार ने क्यों गाढ़े 802 खंभे…13 दिन तक चला काम, आगे क्या प्लान?

सोनीपत में देहज में ब्रेजा कार नहीं…इस वजह से लौटी दिल्ली पुलिस के सिपाही की बारात, दूल्हे कुलदीप ने बताई पूरी कहानी

हरियाणा में इंस्टाग्राम के लिए REEL बनाने के चक्कर में 15 साल के लड़के की मौत, पिता ने सुबह ही खरीदकर दिए थे नए कपड़े

हरियाणाः सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने खून से लिखा पत्र, सीएम को सौंपने जा रहे थे तो पुलिस ने रोक लिया

फरीदाबाद के फतेहपुर बिल्लौच गांव के भूप सिंह 15 वर्षों से कर रहे मटर की खेती, हर सीजन में कमाते हैं लाखों रुपये, बताते हैं कम लागत में बंपर पैदावार

घर में अकेली महिला की हत्या, गले पर मिले चोट के निशान, सोने के गहने गायब