हरियाणा में इंस्टाग्राम के लिए REEL बनाने के चक्कर में 15 साल के लड़के की मौत, पिता ने सुबह ही खरीदकर दिए थे नए कपड़े

On: November 23, 2026 12:08 PM
Follow Us:

Last Updated:

यमुनानगर समाचार: हरियाणा के यमुनानगर में इंस्टाग्राम के लिए रील बना रहे 15 वर्षीय किशोर केशव की मालगाड़ी के ऊपर चढ़ने से हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. केशव को रील बनाने का शौक था और दोस्त के साथ वीडियो बनाने गया था.

हरियाणा में इंस्टाग्राम के लिए REEL बनाने के चक्कर में 15 साल के लड़के की मौतZoom

मृतक किशोर की पहचान केशव के रूप में हुई है, जिसकी उम्र महज 15 साल बताई जा रही है.

यमुनानगर. हरियाणा के यमुनानगर में सोशल मीडिया पर रील बनाने और कुछ अलग दिखाने का शौक एक 15 वर्षीय किशोर की जिंदगी पर भारी पड़ गया और वीडियो बनाने का जुनून ऐसा जानलेवा साबित हुआ कि दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र को अपनी जान गंवानी पड़ी.

घटना यमुनानगर के जगाधरी वर्कशॉप की है, जहां मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर वीडियो बनवा रहा किशोर हाईवोल्टेज बिजली की तारों की चपेट में आ गया. हादसा इतना भयानक था कि जोरदार धमाके के साथ किशोर बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, मृतक किशोर की पहचान केशव के रूप में हुई है, जिसकी उम्र महज 15 साल बताई जा रही है. केशव जगाधरी वर्कशॉप में खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया था. बताया जा रहा है कि वह वहां वीडियो बनवा रहा था. इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईवोल्टेज बिजली की तारों की चपेट में आ गया. बिजली का करंट लगते ही जोरदार धमाका हुआ और केशव बुरी तरह झुलस गया.

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन तब तक किशोर दम तोड़ चुका था. इस दर्दनाक हादसे ने परिवार को कभी न भरने वाला जख्म दे दिया है. केशव अपने परिवार का इकलौता बेटा था. उसकी एक छोटी बहन भी है. जिस बेटे को परिवार ने बड़े अरमानों से पाला था, उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मैं काम पर गया थाः पिता

एलआईसी एंजेंट पिता कमल ने बताया कि आज सुबह ही बेटे को नए कपड़े लाकर दिए थे और फिर वह अपने काम पर चले गए थे. पिता ने बताया कि इंस्टाग्राम के लिए रील बनाने के चक्कर में बेटे की जान चली गई. परिवार में बेटे और मेरी, पत्नी और बेटी हैं. लेकिन अब बेटा खत्म हो गया. पुलिस अधिकारी  राजेंद्र शर्मा ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई. बच्चा हाई टैंशन तारों की चपेट में आ गया. दोस्त और दोनों रील बनाते थे. अभी रेलवे को सूचना दी गई है और बिजली बंद करने क बाद शव को निकाला जाएगा.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणाः सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने खून से लिखा पत्र, सीएम को सौंपने जा रहे थे तो पुलिस ने रोक लिया

फरीदाबाद के फतेहपुर बिल्लौच गांव के भूप सिंह 15 वर्षों से कर रहे मटर की खेती, हर सीजन में कमाते हैं लाखों रुपये, बताते हैं कम लागत में बंपर पैदावार

घर में अकेली महिला की हत्या, गले पर मिले चोट के निशान, सोने के गहने गायब

बाहर से एंबुलेंस की आवाज, अंदर खनक रहीं थीं बोतलें… CIA की नजरों से बच नहीं सके शातिर शराब तस्कर

सैन्य अभ्यास के दौरान टैंक की चपेट में आए सेना के दो जवान, दर्दनाक हादसे में शहीद, हैरान कर देगी पूरी घटना

‘भूत-प्रेत भी नाचते हैं पुलिस के आगे…’, जिन चोरों ने चुराया था महिला का पर्स, अब कान पकड़कर मांग रहे माफी