हरियाणाः सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने खून से लिखा पत्र, सीएम को सौंपने जा रहे थे तो पुलिस ने रोक लिया

On: November 23, 2026 10:06 AM
Follow Us:

Last Updated:

Sirsa News: हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने नागरिक समस्याओं को लेकर सीएम नायब सिंह सैनी को खून से लिखा पत्र सौंपने की कोशिश की. पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया. सीएम सैनी ने इसे ड्रामा बताया.

कांग्रेस विधायक ने खून से लिखा पत्र, सीएम को सौंपने जा रहे थे तो पुलिस ने रोकाZoom

सिरसा से विधायक गोकुल सेतिया.

सिरसा. हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने  खून से लिखा पत्र सीएम को सौंपने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान पुलिस ने कुछ समय के लिए हिरासत में ले लिया. गोकुल सेतिया अपने निर्वाचन क्षेत्र की विभिन्न नागरिक समस्याओं को उजागर करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को खून से लिखा पत्र सौंपना चाहते थे. हालांकि, मुख्यमंत्री सैनी ने विधायक के इस दावे से इनकार किया.

सीएम सैनी रविवार को सिरसा में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से आयोजित कालांवाली यूथ मैराथन को हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने जिला जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता भी की.

सेतिया ने पहले घोषणा की थी कि वह रविवार सुबह शहीद भगत सिंह चौक पर बैठकर अपने खून से पत्र लिखेंगे, ताकि सरकार का ध्यान अपने निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं की ओर आकर्षित कर सकें.

विधायक ने रविवार को मीडिया से कहा, ‘‘जब सिरसा के लोग खून के आंसू रो रहे हैं, तो क्या उनके समर्थन में खड़ा होना मेरा कर्तव्य नहीं है? क्या हम यह नहीं कहते कि हम अपने लोगों के लिए अपना खून-पसीना बहा देंगे.” उन्होंने कहा, ‘‘मैं कोई राजनीतिक नारा नहीं लगा रहा था. मैं सिर्फ मुख्यमंत्री को पत्र सौंपना चाहता था, लेकिन मुझे रोकने के लिए तैनात भारी पुलिस बल ने वहां मुझे हिरासत में ले लिया.” सिरसा के सिटी थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि सेतिया को कलम से पत्र लिखने के लिए कहा गया था.

विधायक को पुलिस द्वारा कथित तौर पर हिरासत में लिए जाने के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि विपक्षी विधायक को न तो गिरफ्तार किया गया और न ही हिरासत में लिया गया.


सेतिया ने पूछे सवाल

गोकुल सेतिया ने कहा कि कालांवली नगर परिषद  में भ्रष्टाचार पर जब सवाल किया गया तो सीएम ने कहा था कि वह सिरसा आकर ही जवाब देंगे. जब कितनी ग्रांट सिरसा को दी गई तो सीएम ने आते ही कई अफसरों को सस्पेंड कर दिया है. सीएम ने मेरा डाटा ले रखा है. सीएम ने कहा कि करोड़ों रुपये दिए. मैं भीख मांगने नहीं आता था. क्योंकि में जनता का चुना हुआ नेता हूं और हमारा यह हक है. मुझे कोई स्पेशल ग्रांट नहीं दी, जो कि विधायक का पैसा होता है. वहीं दिया गया. उधर, सीएम ने कहा कि गोकुल सेतिया ड्रामा कर रहा है और पहले वाला विधायक भी ड्रामा करता था. कम से कम मेरे से जो पैसे लेकर जा रहे हैं, उसका तो सिरसा को हिसाब दे दें.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

फरीदाबाद के फतेहपुर बिल्लौच गांव के भूप सिंह 15 वर्षों से कर रहे मटर की खेती, हर सीजन में कमाते हैं लाखों रुपये, बताते हैं कम लागत में बंपर पैदावार

घर में अकेली महिला की हत्या, गले पर मिले चोट के निशान, सोने के गहने गायब

बाहर से एंबुलेंस की आवाज, अंदर खनक रहीं थीं बोतलें… CIA की नजरों से बच नहीं सके शातिर शराब तस्कर

सैन्य अभ्यास के दौरान टैंक की चपेट में आए सेना के दो जवान, दर्दनाक हादसे में शहीद, हैरान कर देगी पूरी घटना

‘भूत-प्रेत भी नाचते हैं पुलिस के आगे…’, जिन चोरों ने चुराया था महिला का पर्स, अब कान पकड़कर मांग रहे माफी

अमेरिकियों को देते हैं ट्रेनिंग, खुद कर रहे 2028 ओलंपिक की तैयारी, कौन हैं पलवल के धावक योगेश?