हरियाणा के हांसी में कुंदनापुर फ्लाईओवर के पास हादसा, दो दोस्तों की मौत, तीसरा घायल

On: November 24, 2026 12:21 PM
Follow Us:

Last Updated:

Hansi Car Accident: हरियाणा के हांसी में नेशनल हाईवे पर कुंदनापुर फ्लाईओवर के पास भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी.

हरियाणा में कुंदनापुर फ्लाईओवर के पास हादसा, दो दोस्तों की मौत, तीसरा घायलZoom

घायल को हांसी के सामान्य अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर किया गया है.

हांसी.  हरियाणा के हांसी में नेशनल हाईवे पर कुंदनापुर फ्लाईओवर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई. हादसा इतना तेज था कि कार सवार युवक फ्लाईओवर के बीच बने खाली स्थान से कई फीट नीचे जा गिरा. इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को हांसी के सामान्य अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान गांव सिंघवा, जिला हांसी निवासी गौरव पुत्र कृष्ण कुमार और महम में गीता मंदिर के नजदीक रहने वाले शुभम पुत्र जोगिंदर के रूप में हुई है. वहीं हादसे में घायल आयुष पुत्र अतुल निवासी महम की हालत नाजुक बनी हुई है. आयुष के पिता डॉक्टर हैं. हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों पर मातम छा गया. परिजन घटनास्थल और हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचने लगे.

शेखपुरा चौकी के जांच अधिकारी एएसआई सत्यवान ने बताया कि कुंदनापुर फ्लाईओवर पर मोड़ होने के कारण तेज रफ्तार वाहन कई बार चालक के नियंत्रण से बाहर हो जाते हैं.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई. हादसे के दौरान एक युवक फ्लाईओवर के बीच बने खाली स्थान से नीचे जा गिरा. आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी. इसके बाद घायलों को हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो युवकों की मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल आयुष को हिसार रेफर कर दिया गया. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणाः कैथल में शख्स की हत्या, आरोपी पूर्व AAP नेता वकील ने 5 गोलियां मारीं, घर के पास अखबार पढ़ रहे थे राजीव

सोनीपत दहेज कांडः ब्रेजा मांगने के आरोपों से घिरे कुलदीप की पहले भी हो चुकी है शादी, लड़की के पिता का दावा, कॉन्सटेबल दूल्हा सस्पेंड

पति-पत्नी के बीच होता है झगड़ा, ज्योतिषी ने बताए बृहस्पति और शुक्र से जुड़े उपाय

पहचान छिपाकर होगी बात, फरीदाबाद की दंपती ने बनाया ऐसा सोशल मीडिया ऐप, जानिए फीचर्स

24 November 2026 School Holiday: गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और शहीदी दिवस, 24 नवंबर को 3 बड़े अवसर, कल स्कूल खुले हैं या बंद?

गुरुग्राम में शादी के मंडप में इंतजार करती रही दुल्हन, बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा, भागे-भागे घर पहुंचे लड़की वाले, पुलिस कर रही जांच