गोवा फिल्म फेस्टिवल में छाया हरियाणा, फिल्म निर्माताओं ने दिखाई शूटिंग लोकेशन में दिलचस्पी

On: November 24, 2026 12:12 AM
Follow Us:

चंडीगढ़ | फिल्मों की शूटिंग के लिए खूबसूरत लोकेशन और जरूरी सुविधाएं किसी भी राज्य को फिल्म निर्माताओं की पसंद बना सकती हैं। इसी दिशा में हरियाणा भी अपनी पहचान मजबूत करने में जुटा है। गोवा में चल रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के दौरान राज्य को फिल्म जगत से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। बता दें कि 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के अंतर्गत आयोजित वेव्स फिल्म बाजार में हरियाणा सरकार ने अपना पवेलियन स्थापित किया है।

Haryana Film Industry

फिल्म बाजार के दूसरे दिन भी देश-विदेश से आए फिल्म निर्माता, निर्देशक, प्रोडक्शन हाउस और फिल्म उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों ने हरियाणा में शूटिंग की संभावनाओं को लेकर रुचि दिखाई। आइए पढ़ते हैं विस्तार से यहां…

आकर्षक शूटिंग लोकेशन

पवेलियन में आने वाले प्रतिनिधियों को राज्य की सांस्कृतिक विरासत, अलग-अलग भौगोलिक परिवेश और आकर्षक शूटिंग लोकेशन के बारे में बताया जा रहा है। इसके साथ ही हरियाणा फिल्म एवं मनोरंजन नीति-2022 के तहत फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी जा रही है। वहीं, फिल्म निर्माताओं को शूटिंग के लिए उपलब्ध सुविधाओं, अनुमति लेने की प्रक्रिया और सरकार की ओर से दिए जाने वाले प्रोत्साहनों के बारे में भी बताया जा रहा है।

पवेलियन की जिम्मेदारी

इस अवसर पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक मनीष लोहान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वे फिल्म उद्योग के प्रतिनिधियों से संवाद कर राज्य में फिल्म निर्माण की संभावनाओं को विस्तार देने के प्रयास कर रहे हैं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now