दिसंबर में कुल्लू-मनाली घूमने का बना रहे हैं प्लान? अंबाला से मिलेगी रोडवेज बस, ये रही टाइमिंग

On: November 24, 2026 8:25 PM
Follow Us:

Last Updated:

Kullu manali roadways bus from ambala : दिसंबर का महीना पर्यटन के लिए सबसे मुफीद माना जाता है. इस दौरान पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने की उम्मीद रहती है. ऐसे में कुल्लू-मनाली और शिमला पर्यटकों की पहली पसंद बन जाते हैं. अगर आप भी दिसंबर में कुल्लू-मनाली या शिमला घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. अंबाला छावनी बस स्टैंड से कुल्लू-मनाली जाने वाले यात्रियों के लिए प्रतिदिन पांच बसें चलाई जा रही हैं. काउंटर इंचार्ज बहादुर सिंह लोकल 18 से बताते हैं कि पहली बस सुबह 7 बजे रवाना होती है, जबकि आखिरी बस शाम 7:30 बजे निकलती है. सुबह 8:30 बजे, दोपहर 1 बजे और शाम 6 बजे भी बस की सुविधा उपलब्ध है.

अंबाला. सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोग घूमने-फिरने की तैयारियों में जुट गए हैं. दिसंबर का महीना पर्यटन के लिहाज से खास माना जाता है. इस दौरान जहां पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने की उम्मीद रहती है, कुल्लू-मनाली और शिमला जैसे पर्यटन स्थल पर्यटकों की पहली पसंद बन जाते हैं. हरियाणा के अंबाला और आसपास के जिलों के लोग सर्दियों की छुट्टियों में परिवार के साथ पहाड़ों का रुख करना पसंद करते हैं. ऐसे में अगर आप भी दिसंबर में कुल्लू-मनाली या शिमला घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है. अंबाला छावनी बस स्टैंड से इन पर्यटन स्थलों के लिए हरियाणा रोडवेज की नियमित बस सेवा उपलब्ध है. अंबाला छावनी बस स्टैंड से कुल्लू-मनाली जाने वाले यात्रियों के लिए प्रतिदिन पांच बसों का संचालन किया जाता है. बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग समय पर बसें रवाना होती हैं, ताकि लोग अपनी सहूलियत के अनुसार सफर की योजना बना सकें.

कितने रुपये किराया

अंबाला छावनी बस स्टैंड के काउंटर इंचार्ज बहादुर सिंह लोकल 18 से बताते हैं कि हरियाणा रोडवेज की ओर से अंबाला से कुल्लू-मनाली के लिए रोजाना पांच बसें चलाई जाती हैं. इनमें पहली बस सुबह 7 बजे रवाना होती है, जबकि आखिरी बस शाम 7:30 बजे निकलती है. सुबह 8:30 बजे, दोपहर 1 बजे और शाम 6 बजे भी बस की सुविधा उपलब्ध है. इन बसों के अलावा दूसरी परिवहन सेवाओं की बसें भी अपने निर्धारित समय के अनुसार इस रूट पर चलती हैं. किराये की बात करें तो अंबाला से कुल्लू-मनाली तक सामान्य बस का किराया लगभग 740 रुपये है. वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को रोडवेज के नियमों के अनुसार रियायत भी दी जाती है. प्रत्येक बस में लगभग 52 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है. महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें भी उपलब्ध हैं. बहादुर सिंह के अनुसार, यात्रियों को टिकट के लिए पहले से अग्रिम बुकिंग कराने की जरूरत नहीं होती. बस में बैठने के बाद कंडक्टर की ओर से टिकट जारी किया जाता है. हालांकि, छुट्टियों के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए समय से पहले बस स्टैंड पहुंचना बेहतर रहेगा.

पानीपत डिपो से शिमला के लिए

अंबाला से कुल्लू-मनाली का सफर लंबा होता है, ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए बसों में पेयजल की व्यवस्था भी है. रास्ते में प्रमुख पड़ावों पर बसें करीब 10 से 15 मिनट के लिए रुकती हैं, भोजन और जलपान के लिए रास्ते में ढाबों पर भी ठहराव किया जाता है, जिससे यात्रियों को लंबी यात्रा के दौरान राहत मिल सके. कुल्लू-मनाली के अलावा शिमला और रामपुर जाने वाले यात्रियों के लिए भी बस सेवा उपलब्ध है. पानीपत डिपो की एक बस दिल्ली से चलकर अंबाला होते हुए शिमला और आगे रामपुर तक जाती है. यह बस अंबाला से रवाना होने के बाद निर्धारित बस स्टैंड और पड़ावों से होते हुए आगे बढ़ती है. रास्ते में धरमपुर और कंडाघाट जैसे प्रमुख स्थानों से गुजरते हुए यह शिमला पहुंचती है. ऐसे में दिसंबर में हिमाचल प्रदेश की सैर करने की योजना बना रहे लोगों के लिए अंबाला छावनी बस स्टैंड एक सुविधाजनक विकल्प बन सकता है. यात्रियों को सलाह है कि यात्रा पर निकलने से पहले बस का समय और संबंधित रूट की उपलब्धता बस स्टैंड के काउंटर से जरूर सुनिश्चित कर लें.

Disclaimer: Comments reflect users’ views, not News18’s. Please keep discussions respectful and constructive. Abusive, defamatory, or illegal comments will be removed. News18 may disable any comment at its discretion. By posting, you agree to our Terms of Use and Privacy Policy.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

बड़े भाई को प्रदूषण से हुई बीमारी, तो छोटा बन गया ऑक्सीजन मैन, कौन हैं पलवल के आचार्य राम बघेल?

लोग जिनके पराठों के दीवाने हैं, उन्हें तो किसी और चीज का शौक है, मुरथल के पहलवान ढाबे के मालिक के फैन हुए पूर्व DGP ओपी सिंह

चरखी दादरी में गोबर विवाद पर खूनी संघर्ष, किसान की पीट-पीटकर हत्या, 18 घंटे बाद खुला जाम, 4 आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के हांसी में कुंदनापुर फ्लाईओवर के पास हादसा, दो दोस्तों की मौत, तीसरा घायल

हरियाणाः कैथल में शख्स की हत्या, आरोपी पूर्व AAP नेता वकील ने 5 गोलियां मारीं, घर के पास अखबार पढ़ रहे थे राजीव

सोनीपत दहेज कांडः ब्रेजा मांगने के आरोपों से घिरे कुलदीप की पहले भी हो चुकी है शादी, लड़की के पिता का दावा, कॉन्सटेबल दूल्हा सस्पेंड