हरियाणा में 25 नवंबर से शुरू होंगी IGNOU की परीक्षाएं, 11 जेलों में भी देंगे 1492 बंदी

On: November 24, 2026 8:16 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, IGNOU Exam | नौकरी, कारोबार और परिवार की जिम्मेदारियों के साथ पढ़ाई जारी रखने वाले विद्यार्थियों के लिए अब परीक्षा का समय आ गया है। दूरस्थ शिक्षा के जरिए डिग्री हासिल करने की तैयारी कर रहे हजारों छात्रों को अगले कुछ हफ्तों में अपनी मेहनत का परिणाम दिखाने का मौका मिलेगा। बता दें कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की दिसंबर सत्र की परीक्षाएं 25 नवंबर 2026 से शुरू होकर 14 जनवरी 2027 तक चलेंगी।

IGNOU

हरियाणा में इस बार करीब 1.69 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे। खास बात यह है कि प्रदेश की 11 जेलों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1492 बंदी और कैदी परीक्षा में शामिल होंगे। जी हां, यदि आप भी एक्जाम देने वाले हैं तो आपके लिए ये जरूरी खबर हो सकती है।

बनाए गए 30 परीक्षा केंद्र

इग्नू के करनाल क्षेत्रीय केंद्र की ओर से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कुल 30 परीक्षा केंद्र तैयार किए गए हैं। इनमें करनाल, भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, सोनीपत, पानीपत और रोहतक शामिल हैं। करनाल में बुद्धा कॉलेज, विनायक पॉलिटेक्निक काछवा और जिला जेल में परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षाएं दो सत्रों में होंगी। सुबह की शिफ्ट 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम की शिफ्ट 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पहुंचना होगा।

आईडी कार्ड जरूरी

इग्नू ने हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट के साथ विश्वविद्यालय का पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। इनके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी विषयवार परीक्षा तिथियां डेटशीट से जांचने की सलाह दी गई है। क्षेत्रीय केंद्र ने परीक्षा नियंत्रकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित कर प्रश्नपत्रों के सुरक्षित वितरण, उत्तर पुस्तिकाओं के रखरखाव और रिकॉर्ड संधारण की जानकारी दी है। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल के अनुसार, परीक्षा संचालन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now