हरियाणा में एक और बैंक में स्कैम, खटाखट निकाले गए 100 करोड़, प्राइवेट कंपनी के खाते में पहुंचे, 6 जिलों में हुआ घोटाला

On: November 25, 2026 10:36 AM
Follow Us:

चंडीगढ़. हरियाणा में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के बाद अब एक और बैकिंग फ्रॉड सामने आया है. प्रदेश के कई जिलों में पंचायतों के सरकारी बैंक में खातों से 100 करोड़ रुपये से निकासी की आशंका है. ऐसे में अब सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं के साथ सभी सरकारी विभागों और अदालतों के बैंक खातों की भी जांच के आदेश दिए हैं. बताया जा रहा है कि फतेहाबाद में बैंक खातों की जांच के लिए सिरसा से स्टाफ की तैनाती की गई है.

हरियाणा के वित्त विभाग ने सरकारी और गैर-सरकारी विभागों को रिकार्ड में अंतर को 24 घंटे में दूर करने और अधिकृत लाभार्थियों की सूची बैंक को देने के निर्देश दिए हैं. ऐसे में अब लेनदेन की मंजूरी और भुगतान का अधिकार एक ही व्यक्ति या प्रणाली के पास नहीं रहेगा.

दैनिक जागरण की खबर के अनुसार, फतेहाबाद में जिला परिषद के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) खाते से 10 से 15 नवंबर के बीच 87 लाख 48 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए और करीब 14 ट्रांजेक्शन एनईएफटी के जरिये की गई. इससे पहले, भट्टूकलां खंड की पंचायत मेहुवाला के खाते से भी 10 लाख रुपये की निकासी की गई थी.

पीएनबी के बैंक खाते से 54 लाख रुपये निकाले गए

बताया जा रहा है कि इससे पहले, फरीदाबाद, करनाल, अंबाला, पानीपत व रोहतक में पंचायती राज संस्थाओं के खातों से 74.70 लाख रुपये निकाले गए थे. ये रकम नोएडा की एक कंपनी में डाली गई थी और इस संबंध में पंचकूला में केस दर्ज किया गया है. उधर, चरखी दादारी की बाढड़ा पंचायत समिति के पीएनबी के बैंक खाते से 54 लाख रुपये, पानीपत की बापौली पंचायत के खाते से 10 लाख रुपये निकाले गए.

अहम बात है कि दिवाली के बाद करीब 80 प्रतिशत भुगतान ऐसे किए गए, जिन्हें विभाग ने मंजूरी नहीं दी थी और यह रकम करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक होने की आशंका है. मामले की जांच कर रही पुलिस ने अब तक करीब आठ करोड़ रुपये फ्रीज करवाए हैं.  रोचक बात है कि नोएडा की कंपनी के खाते में ट्रांसफर रकम आगे फिर कई खातों में भेजी गई.

सरकार की ओर से कैसे होता है भुगतान

हरियाणा में पंचायतों का भुगतान आस्टेयर कंपनी के एफडीएमएस पोर्टल से होता है. इसमें डिजीटल डोंगल इलेक्ट्रानिक चाबी है और इसमें अधिकारी का डिजीटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र रहता है. ग्राम पंचायत में सरपंच और ग्राम सचिव, पंचायत समिति में अध्यक्ष और बीडीपीओ तथा जिला परिषद में अध्यक्ष और सीईओ के अलग-अलग डोंगल से भुगतान मंजूर होता है. डोंगल नकदी निकालने के लिए नहीं, केवल भुगतान के लिए आदेश देने का जरिया है.  फिलहाल, पंचायत विभाग ने पीएनबी और पोर्टल कंपनी की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. बैंक का कहना है कि उसके फायरवाल को सही आईपी एड्रेस से मांग की गई थी थी.

दैनिक जागरण ने फतेहाबाद में पीएनबी के लीड बैंक मैनेजर लहरीमल के हवाले से लिखा कि पंचायतों के खातों से भुगतान डिजिटल प्रणाली के जरिए होता है और अधिकृत अधिकारियों के डिजीटल हस्ताक्षर से भुगतान आदेश प्रमाणित किया जाता है.

पहले भी हुआ था आईडीएफसी बैंक में स्कैम

हरियाणा में पहले भी सरकारी विभाग के पैसों का बड़ा स्कैम आईडीएफसी फर्स्ट और एयूस्माल बैंक में देखने को मिला था. करीब 600 करोड़ रुपये निजी बैंक कर्मियों और कई आईएएस अधिकारियों की मिलीभगत से गबन किए गए थे. इस केस में 6 से अधिक आईएएस अधिकारी आरोपी हैं. मामले की जांच सीबीआई कर रही है.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

फरीदाबाद में चाउमीन खाने के बाद दो मासूम भाइयों की बिगड़ी तबीयत, 8 वर्षीय राघव की मौत, बड़ा भाई कुनाल ICU में भर्ती

Haryana Murder: चरखी दादरी में भैंस के गोबर को लेकर खूनी विवाद, सोते हुए किसान की हत्या, 18 घंटे चला बवाल | Haryana

शादी में डीजे पर कर रहे थे डिस्को, कंधा टकराया तो चाकू निकालकर गोद दिया, मौके पर हुई मौत

दिल्ली पुलिस के जवान को चाहिए थी ब्रेजा, बुक हुई थी ऑरा, मनपसंद कार न मिलने पर दुल्हन के ब‍िना लौटी बारात

चेहरे की डेड स्किन व टैनिंग कम करने के लिए ओट्स-शहद का फेस स्क्रब लगायें, आयेगा निखार, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने दिया टिप्स

अयोध्या से पटना एयरपोर्ट तक में बनाई मधुबनी पेटिंग, फरीदाबाद में क्या कर रहे बिहार के गौतम?