Last Updated:
Faridabad News: फरीदाबाद में स्ट्रीट फूड खाने से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसका भाई आईसीयू में भर्ती है. नेहरू कॉलोनी में चिप्स और चाउमीन खाने के बाद दोनों भाइयों की तबीयत बिगड़ी थी. शुरुआती जांच में फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है.
हरियाणा के फरीदाबाद में स्ट्रीट फूड खाने के बाद आठ साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसका भाई आईसीयू में भर्ती है.
फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद में स्ट्रीट फूड खाने के बाद आठ साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसका भाई आईसीयू में भर्ती है. नेहरू कॉलोनी में चिप्स और चाउमीन खाने के कुछ देर बाद दो सगे भाइयों की अचानक तबीयत बिगड़ गई. दोनों को उल्टियां होने लगीं. परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां आठ वर्षीय राघव ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं उसका 10 वर्षीय बड़ा भाई कुनाल अभी आईसीयू में भर्ती है. डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत में सुधार हो रहा है.
शुरुआती जांच में फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी.
जानकारी के अनुसार 21 नवंबर की शाम करीब सात बजे आठ वर्षीय राघव और उसका 10 वर्षीय बड़ा भाई कुनाल भूख लगने पर घर से बाहर निकले थे. दोनों के पास खाने के लिए 10 से 15 रुपये थे. बताया जा रहा है कि रास्ते में उन्हें उनका चचेरा भाई मिला. उसके पास चिप्स थे. तीनों ने साथ बैठकर चिप्स खाए. इसके बाद दोनों भाइयों ने बाजार में चाउमीन भी खाई. घर लौटने के कुछ देर बाद राघव ने मां से चक्कर आने और उल्टी जैसा महसूस होने की शिकायत की. परिवार कुछ समझ पाता, उससे पहले ही कुनाल की भी तबीयत बिगड़ गई और उसे भी उल्टियां होने लगीं.
राघव के शव का पोस्टमार्टम करवाया
दोनों बच्चों की हालत बिगड़ती देख परिजन उन्हें तुरंत एनआईटी-3 स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें दूसरे बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया. उपचार के दौरान आठ वर्षीय राघव की मौत हो गई, जबकि कुनाल को आईसीयू में भर्ती कर डॉक्टरों की निगरानी में इलाज दिया जा रहा है. डबुआ थाना प्रभारी सुमेर सिंह के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों बच्चों ने चाउमीन खाई थी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी. प्रथम दृष्टया फूड प्वाइजनिंग की आशंका है. पुलिस ने राघव के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…








