हरियाणा के रोहतक में मौत का तांडव, पुलिस चौकी के पास ढाबे पर गैंगवार में 4 युवकों की गोली मारकर हत्या, मच गई भगदड़

On: November 26, 2026 8:50 AM
Follow Us:

Last Updated:

Rohtak Gangwar News: हरियाणा के रोहतक में मिलन ढाबे पर गैंगवार के दौरान अंधाधुंध फायरिंग में चार युवकों की मौत हो गई. स्विफ्ट कार में आए पांच बदमाशों ने इस खूनी वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान ढाबे पर खाना खा रहे लोगों में भगदड़ मच गई और लोगों ने छिपकर अपनी जान बचाई.

हरियाणा में मौत का तांडव, ढाबे पर गैंगवार में 4 युवकों की गोली मारकर हत्या Zoom

रोहतक के मिलन ढाबे पर गैंगवार में चार युवकों की हत्या.

दिनेश कौशिक

रोहतक. हरियाणा के रोहतक में मौत का ताडंव देखने को मिला है. यहां पर बीती रात को मिलन ढाबे पर गैंगवार में चार युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर यह खूनी खेल खेला गया और पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने मचाया मौत का तांडव किया. रात करीब साढ़े 12 बजे यह वारदात पेश आई है और पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.

बताया जा रहा है कि स्विफ्ट कार में सवार होकर पांच हथियारबंद बदमाश पहुंचे थे और खाना खा रहे युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं. इस दौरान गोलियों की आवाज से ढाबे पर भगदड़  मची और जान बचाने के लिए टेबल और कुर्सियों के पीछे लोग छिपे.

इस दौरान तीन युवकों की खाने की टेबल पर ही मौत हो गई थी. लेकिन जान बचाकर भागे चौथे युवक को भी बदमाशों ने पीछा करके गोलियों से भून डाला. बाद में वारदात के बाद हथियार लहराते हुए कई मिनट तक मौके पर बदमाश घूमते रहे और फिर फरार हो गए. मृतकों में तीन झज्जर जिले के डीघल गांव और एक बेरी क्षेत्र का रहने वाला युवक बताया जा रहा है. मृतकों की पहचान रिंकू पुत्र जगबीर वासी डिघल, विनित पुत्र जयबीर डिघल, गन्जू वासी डिघल और हिमांशु पुत्र राजबीर वासी बेरी  के रूप में हुई है.

ढाबे के अंदर जांच करती पुलिस और साथ में रखी लाशें.

घटना की सूचना के बाद रोहतक पुलिस रेंज के आईजी हामिद अख्तर भी आधी रात को घटनास्थल पर पहुंचे. एसपी गौरव राजपुरोहित समेत जिला पुलिस के तमाम आला अधिकारियों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया.  इसके अलावा, सीआईए, स्पेशल सेल और एफएसएल टीम ने बारीकी से छानबीन की है.

रोहतक पीजीआई से करीब 10 किमी दूर यह घटना पेश आई है.

फिलहाल भाऊ रिटोलिया और सन्नी रिटोलिया के बीच गैंगवार की आशंका जताई जा रही है और कहा जा रहा है कि डीघल गांव में पिछले दिनों हुए युवक के मर्डर के चलते यह घटना हुई है. हालांकि, पुलिस की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है और आधिकारिक जानकारी के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

थकान और चक्कर आना हो सकता है एनीमिया का संकेत, डाइट में शामिल करें ये चीजें

खुले में सिगरेट फूंकी तो लगेगा जुर्माना, गुरुग्राम में लाइटर जलाने से पहले जानिए स्मोकिंग के नियम

आपदा के समय मददगार साबित होगा ये ड्रोन, 120 किमी तक उड़ान और 100 किलो तक वजन उठाने की है क्षमता, जाने

Astro Tips : लोन लेकर शुरू किया बिजनेस नहीं चल रहा? अपनाएं ये उपाय, ज्योतिषी ने बताई कर्ज मुक्ति की ट्रिक

500 मेहमानों के लिए शादी का खाना तैयार करवाने में कितना आएगा खर्च? फरीदाबाद के हलवाई जितेंद्र से जानिए

मां को गाते देख जागा जुनून, अब सीएम नायब सैनी ने दिया 1 लाख का इनाम, पढ़ें रागिनी गायिका संध्या चौधरी की प्रेरणादायक कहानी