चंडीगढ़. सिटी ब्युटीफुल में नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी की है. ऐसे में 23 वार्डों में भाजपा ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है और मौजूदा मेयर सौरभ जोशी को एक बार फिर से टिकट मिला है और वह वार्ड नंबर 12 से चुनाव लड़ेंगे.
जानकारी के अनुसार, इस बार नगर निगम में बीजेपी ने ज्यादातर नए लोगों को टिकट दी है. इस बार दविंदर सिंह बबला को टिकट मिला है, जबकि पिछली बार उनकी पत्नी हरप्रीत कौर बला को टिकट मिली थी.
भाजपा की तरफ से जारी लिस्ट में वार्ड नंबर 1 से गुरविंदर सिंह को उतारा गया है. इसके अलावा, वार्ड नंबर 4 से रविंदर लोहाट, वार्ड नंबर 6 से जगतार सिंह ढिल्लों, वार्ड नंबर 7 से अरविंद सिंह, वार्ड नंबर 8 से किरण सिंह और वार्ड नंबर 10 से देवेंद्र बबला को टिकट दिया गया है.
इसी तरह, वार्ड नंबर 11 से सुमिता कोहली, वार्ड नंबर 12 से सौरभ जोशी, वार्ड नंबर 13 से सुखजीवन कौर, वार्ड नंबर 16 से रोहित घाबरी, वार्ड नंबर 17 से अधिवक्ता मीनाक्षी सिंह और वार्ड नंबर 18 से राजेश कुमार गुप्ता (बिट्टू) चुनाव लड़ेंगे.
- नामांकन का आगाज 26 नवंबर 2026.
- नामांकन की अंतिम तिथि: 3 दिसंबर 2026
- नामांकन पत्रों की जांच: 4 दिसंबर 2026
- नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि: 7 दिसंबर 2026
- मतदान: 23 दिसंबर 2026
- मतगणना और परिणाम: 26 दिसंबर 2026
वहीं, वार्ड नंबर 20 से अभय झा, वार्ड नंबर 21 से सुनीता कौर, वार्ड नंबर 22 से दीपक शर्मा, वार्ड नंबर 24 से दीपक महाजन, वार्ड नंबर 26 से रेखा सूद, वार्ड नंबर 27 से गुरबक्स रावत, वार्ड नंबर 28 से अमित मिश्रा और वार्ड नंबर 29 से प्रिया वहरोत्रा को प्रत्याशी घोषित किया गया है.
इसके अलावा वार्ड नंबर 33 से कंवरजीत सिंह राणा, वार्ड नंबर 34 से भूपेंद्र शर्मा और वार्ड नंबर 35 से राजिंदर कुमार शर्मा को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा है.
चंडीगढ़ में 34 सीटों पर होंगे चुनाव
चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 वार्ड हैं. वार्ड नंबर 1 और 4 को अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित बताया गया है, जबकि वार्ड नंबर 29 एससी महिला के लिए आरक्षित है. वहीं वार्ड नंबर 8, 11, 13, 17, 21 और 26 सामान्य महिला श्रेणी के लिए आरक्षित हैं. शेष वार्ड सामान्य श्रेणी में हैं.
अकाली दल मां रहा है 12 सीटें
नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने अभी केवल 23 सीटों पर ही प्रत्याशी उतारे हैं. यानी बाकी सीटों पर फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है क्योंकि पंजाब में अकाली दल के साथ गठबंधन के चलते यहां पर भी भाजपा को अकाली दल के लिए सीट छोड़नी होंगी और दोनों को साझा उम्मीदवार उतारने होंगे. गौर रहे कि 23 दिसंबर को वोटिंग होगी और 26 दिसंबर को चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे.











