Last Updated:
Gurugram News: गुरुग्राम में एक लग्जरी कार डिफेंंडर और ट्रैक्टर चालकों द्वारा कथित तौर पर डिवाइडर पार कर सड़क बदलने के मामले सामने आने के बाद यातायात पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
गुरुग्राम में गाड़ियों की स्टंटबाजी कोई नई बात नहीं है.
गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम में रात को डिफेंडर गाड़ी और अगले दिन ट्रैक्टर चालक ने स्टंटबाजी दिखाई. ऐसे में अब डिवाइडर पार कर सड़क बदलने के मामले सामने आने के बाद यातायात पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.पुलिस अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पहला वीडियो बुधवार रात का है. एक युवक ने सेक्टर-54 रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास हुई इस घटना को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया था.
Dangerous driving by a Land Rover Defender on Golf Course Road, Gurugram.
Looks like a Thar owner has bought a new Defender. 😬 https://t.co/rRUVmPkOmC











