रोहतक शूटआउट में बड़ा खुलासा, शूटर्स की फोटो आई सामने, लड़की को हनीट्रैप के तौर पर किया था इस्तेमाल

On: November 28, 2026 9:20 AM
Follow Us:

Last Updated:

Rohtak Gang War News: रोहतक ढाबा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. सीसीटीवी फुटेज में शूटर कैद हुए हैं. जान्हवी नाम की लड़की द्वारा हनीट्रैप में फंसाकर सनी रिठौली को बुलाया गया था, लेकिन गोलियां हिमांशु को लगीं. पुलिस जांच कर रही है.

ख़बरें फटाफट

रोहतक शूटआउट में खुलासा, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, लड़की का भी रोलZoom

रोहतक हत्याकांड की साजिश में लड़की को हनीट्रैप के तौर पर इस्तेमाल किए जाने का खुलासा हुआ है.

रोहतक. हरियाणा के रोहतक में ढाबे पर चार युवकों की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. CCTV की तस्वीरों में शुटर्स कैद हुए हैं. पुलिस ने अब तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की है. कुल चार युवकों की हत्या कर दी गई थी.

सीसीटीवी के अनुसार, होटल के अंदर हथियार लेकर जाते सभी शूटर दिखाई दिए हैं और एक शूटर ने काले कपड़े से अपना पूरा चेहरा छिपा रखा था. हत्याकांड के बाद होटल में सभी शूटर नजर आए हैं. बताया जा रहा है कि शूटआउट में एक लड़की की भूमिका भी सामने है और जान्हवी नाम की लड़की ने हनीट्रैप के जरिए सनी रिठौली को फंसाया था. इसी के चलते कॉफी पीने के बहाने सनी को होटल में बुलाया गया. सनी रिठौली के होटल पहुंचने के बाद शूटआउट को अंजाम दिया गया. हालांकि, सन्नी रिठौली की जगह हिमांशु नाम के युवक को बदमाशों ने गोलियां मारी थी.

हत्याकांड में मारे गए चार युवक.

ऐसे में अब हत्याकांड की साजिश में लड़की को हनीट्रैप के तौर पर इस्तेमाल किए जाने का खुलासा हुआ है.

“हमें बीती रात 1 बजे के करीब सूचना मिली थी कि एक ढाबे पर फायरिंग की गई है.10 टीमों का गठन किया गया है. सभी टीमें जांच कर रही हैं. जल्द ही दोषियों का पता लगाकर गिरफ्तारी की जाएगी. गैंगवॉर जांच का विषय है. हमारे विशेषज्ञ CCTV फुटेज की जांच रहे हैं. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.ढाबे के मालिक के अनुसार करीब 40 से 50 लोग उस समय वहां खाना खाने आए थे और जिन लोगों की हत्या हुई है. वो 4 लोग थे. हमलावरों की संख्या चार-पांच बताई जा रही है.अभी पोस्टमार्टम किया जा रहा है और FIR दर्ज कर ली गई है-रिशि कांत, डीएसपी, रोहतक

बाल बाल बचा गैंगस्टर सन्नी रिटोली

मिलन ढाबे पर 25 नवंबर की रात को सन्नी और उसके तीन साथी पहुंचे थे. इस दौरान शूटरों ने तीन साथियों को मार दिया था. लेकिन सन्नी बच निकला था. उसके शक पर हिमांशु को बदमाशों ने गोलियां मार दी थी. बताया जा रहा है कि सन्नी भी शूटरों के साथ मिलन होटल में रुका हुआ था और हिमांशु भाऊ के शूटर सन्नी को ही मारने आए थे.

मिलन होटल में में पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसकी डीवीआर को पुलिस अपने साथ ले गई. सीसीटीवी की कुछ फुटेज सामने आई है, जिसमें शूटर्स चेहरे और एक्टिविटी कैद हो गई. इस फुटेज में शूटर्स की संख्या पांच दिखाई दे रही हैं, जिनमें से एक नकाब पहने हुए हुए है, जबकि अन्य पांचों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह फोटो होटल की गैलरी की है, जहां शूटर्स ने छात्र हिमांशु की हत्या की गई थी और इसमें शूटर्स गन लोड करते दिख रहे हैं.

विदेश में रची गई थी साजिश

एक स्विफ्ट कार में 5 हमलावर सवार होकर आए थे और इसमे 4 शूटर थे और एक ड्राइवर था.हमला करने शूटर खास एप का इस्तेमाल कर रहे थे और अब तक की जांच में विदेश बात करने के लिए ऐप इस्तेमाल हो रही थी. सूत्रों से पता चला है कि जॉर्जिया से सन्नी को मारने की साजिश रची गई थी. सूत्रों के मुताबिक हिमांशु भाऊ का साथी गैंगस्टर रवि राठी जॉर्जिया में है और हिमांशु भाऊ के अमेरिका में पकड़े जाने जाने के बाद गैंग की कमान वही संभाल रहा है. जो सोशल मीडिया पोस्ट आया है, उसमें भी रवि राठी का नाम है, दो कि बागपत के गंगनौली गांव का रहने वाला है. सन्नी और हिमांशु भाऊ रोहतक के रिटौली गांव के रहने वाले हैं. दोनों के बीच गैंगवॉर में अब तक 10 लोगों की हत्या हो चुकी है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

एयर प्यूरीफायर नहीं, हरियाली से बनाया सुकून का ठिकाना, फरीदाबाद के शिक्षक ने घर में लगा दिए 400 पौधे

गुरुग्राम में ED का ताबड़तोड़ एक्शन, वाटिया कंपनी की 545 करोड़ की संपत्ति कुर्क, प्लॉट आवंटन में किया था बड़ा खेल

हिसार में डिवाइडरों पर किसने लगाए कॉनोकॉर्पस के पेड़? SP ने मांगी जांच रिपोर्ट

प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए CAQM सख्त, गुरुग्राम और झज्जर के हॉटस्पॉट्स पर चलेगा विशेष अभियान, रैन बसेरों में लगेंगे इलेक्ट्रिक हीटर

सोनीपत में चेकिंग के दौरान पुल‍िस जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा

Haryana Board Exam 2027: हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट घोषित, जानें कब से शुरू होंगे एग्जाम