दिन और रात के तापमान में आएगी गिरावट, हरियाणा में अगले कई दिन चलेंगी ठंडी हवाएं

On: November 28, 2026 2:38 PM
Follow Us:

चंडीगढ़ | हरियाणा में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। सुबह के समय धुंध और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को मौसम में बदलाव महसूस हो रहा है। आने वाले दिनों में भी प्रदेशवासियों को ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं। बता दें कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने 27 नवंबर 2026 को मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार प्रदेश में 2 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।

Haryana Weather Update 1

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस दौरान हरियाणा के कई हिस्सों में अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध छा सकती है। ऐसे में सुबह घर से निकलने वाले लोगों और वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

हरियाणा का मौसम

प्रदेश में बीच-बीच में हल्के बादल छाने की संभावना है। वहीं, उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा से हल्की से मध्यम गति से हवाएं चल सकती हैं। इन हवाओं के असर से दिन और रात दोनों के तापमान में हल्की गिरावट आने के आसार हैं।

बारिश की संभावना नहीं

कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, अगले कई दिनों तक प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से खुश्क बना रहेगा। हालांकि, सुबह की धुंध और तापमान में गिरावट के चलते ठंड का असर बढ़ सकता है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now