कहीं नहीं मिलेगी अंबाला जितनी सस्ती फिजियोथेरेपी, OPD और दवाइयां फ्री, ये रहा पता

On: November 28, 2026 3:24 PM
Follow Us:

Last Updated:

Ambala ki local news : निजी फिजियोथेरेपी सेंटरों में कुछ मिनटों की थेरेपी के लिए सैकड़ों से लेकर हजारों रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. अंबाला में एक ऐसा केंद्र चलाया जा रहा है, जहां लोगों को मात्र 100 से 200 रुपये में फिजियोथेरेपी की सुविधा मिल रही है. लोकल 18 से अंबाला योगा फेडरेशन के सेक्रेटरी अश्वनी जैन ने बताया कि योगा फेडरेशन की ओर से ये सेंटर चलाया जा रहा है. इस यूनिट में फिजियोथेरेपी के साथ-साथ पंचकर्म और आयुर्वेदिक ओपीडी भी संचालित की जा रही है. यहां थेरेपी की कीमत 100 रुपये से शुरू होकर एडवांस मशीनों की थेरेपी के लिए 200 रुपये तक है. योगा फेडरेशन के केंद्र में मरीजों को घंटों तक थेरेपी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है.

अंबाला. फिजियोथेरेपी और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं आम आदमी के लिए काफी महंगा होता जा रहा है. बड़े शहरों के अस्पतालों और निजी फिजियोथेरेपी सेंटरों में जहां कुछ मिनटों की थेरेपी के लिए सैकड़ों से लेकर हजारों रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं, अंबाला में एक ऐसा केंद्र चलाया जा रहा है, जहां लोगों को आधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद से मात्र 100 से 200 रुपये में फिजियोथेरेपी की सुविधा मिल रही है. यहां पर पंचकर्मा और आयुर्वेदिक ओपीडी और दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं. लोकल 18 से अंबाला योगा फेडरेशन के सेक्रेटरी अश्वनी जैन ने बताया कि योगा फेडरेशन पिछले 15 वर्षों से समाजहित में कार्य कर रही है. इसी कड़ी में पिछले 5 वर्षों से फिजियोथेरेपी सेंटर चलाया जा रहा है, जहां लोगों को आधुनिक मशीनों के माध्यम से उपचार की सुविधा दी जा रही है.

बाहर 20 मिनट के लेते हैं 500 

अश्वनी जैन ने बताया कि इस यूनिट में फिजियोथेरेपी के साथ-साथ पंचकर्म और आयुर्वेदिक ओपीडी भी संचालित की जा रही है. इस सेंटर में अत्याधुनिक मशीनें उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से मरीजों को अलग-अलग प्रकार की फिजियोथेरेपी दी जाती है. यहां थेरेपी की कीमत 100 रुपये से शुरू होकर एडवांस मशीनों की थेरेपी के लिए 200 रुपये तक है, जबकि निजी सेंटरों में इसी प्रकार की सुविधाओं के लिए काफी अधिक पैसे खर्च करने पड़ते हैं. कई निजी सेंटरों में महज 20 मिनट की थेरेपी के लिए 500 रुपये तक वसूले जाते हैं, जबकि योगा फेडरेशन के केंद्र में मरीजों को घंटों तक सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है.

अश्वनी जैन कहते हैं कि इस सेंटर को शुरू करने के पीछे मुख्य उद्देश्य नो लॉस, नो प्रॉफिट की भावना है. कई ऐसे मरीज हैं, जो महंगी फिजियोथेरेपी का खर्च नहीं उठा पाते और इसी कारण अपना उपचार बीच में ही छोड़ देते हैं. ऐसे लोगों को ध्यान में रखते हुए यहां बेहद कम कीमत पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं. सेंटर में फिजियोथेरेपी के विशेषज्ञ डॉक्टर भी उपलब्ध रहते हैं, ताकि मरीजों को बेहतर मार्गदर्शन और उपचार मिल सके.

इनकी मदद से चल रहा काम

अश्वनी जैन के अनुसार, रोजाना 100 से अधिक लोग यहां पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं. योगा फेडरेशन की इस यूनिट में आयुर्वेदिक ओपीडी भी चलाई जा रही है, जो पूरी तरह निशुल्क है. इसमें मरीजों को परामर्श के साथ दवाइयां भी मुफ्त दी जाती हैं, यह ओपीडी प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को लगती है. पंचकर्म की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसमें सिविल अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देते हैं. मंत्री अनिल विज और योगा फेडरेशन के अध्यक्ष राजेंद्र विज के प्रयासों से लोगों को यह स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो पा रही है. अब तक हजारों लोग इस केंद्र का लाभ उठा चुके हैं और लगातार मरीज यहां उपचार के लिए पहुंच रहे हैं. अंबाला योगा फेडरेशन का यह वेलनेस सेंटर लाल कोठी के पास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अंबाला में स्थित है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

गाय पालने के शौक ने संदीप को बनाया लखपति! दूध से आइसक्रीम और गोबर से लकड़ी-गैस बनाकर हर महीने कमा रहे ₹4 लाख

22 लोगों की गवाही और  70 पेज का फैसला, हरियाणा के यमुनानगर में 7 साल की बच्ची की हत्या-रेप केस में दोषी नरेश को फांसी की सजा

हांसी में कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ के गांव में फायरिंग, घर में घुसकर चलाईं 4 गोलियां

रोहतक शूटआउट में बड़ा खुलासा, शूटर्स की फोटो आई सामने, लड़की को हनीट्रैप के तौर पर किया था इस्तेमाल

एयर प्यूरीफायर नहीं, हरियाली से बनाया सुकून का ठिकाना, फरीदाबाद के शिक्षक ने घर में लगा दिए 400 पौधे

गुरुग्राम में ED का ताबड़तोड़ एक्शन, वाटिया कंपनी की 545 करोड़ की संपत्ति कुर्क, प्लॉट आवंटन में किया था बड़ा खेल