Last Updated:
HBSE Exam 2027 Schedule: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 2027 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है. हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से और 10वीं की 4 मार्च से शुरू होंगी. हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2027 का पूरा शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर चेक कर सकते हैं.
HBSE Exam 2027 Schedule: हरियाणा बोर्ड परीक्षा मार्च में होगी
नई दिल्ली (HBSE Exam 2027 Schedule). हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है. हरियाणा बोर्ड ने एकेडमिक सेशन 2027 की वार्षिक परीक्षाओं का शुरुआती शेड्यूल जारी कर दिया है. बोर्ड की घोषणा के मुताबिक, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं मार्च 2027 के पहले हफ्ते से शुरू हो जाएंगी. हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2027 का पूरा शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध है.
सब्जेक्ट-वाइज डेटशीट का अभी इंतजार
हरियाणा बोर्ड ने फिलहाल परीक्षा शुरू होने और खत्म होने की तारीखों का ही ऐलान किया है. किस दिन किस विषय का पेपर होगा, इसका विस्तृत शेड्यूल यानी सब्जेक्ट-वाइज डेटशीट अभी जारी नहीं हुई है. बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरा टाइम-टेबल ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा. स्टूडेंट्स को सलाह है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें.
हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल कहां और कैसे चेक करें?
बोर्ड की तरफ से विस्तृत डेटशीट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से इसे डाउनलोड कर सकेंगे:
- हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा.
- होमपेज पर ‘Announcements’ या ‘Date Sheet’ के सेक्शन पर क्लिक करना होगा.
- यहां ‘HBSE 10th/12th Date Sheet 2027’ का लिंक चुनना होगा.
- स्क्रीन पर पीडीएफ खुल जाएगी, जिसे डाउनलोड कर आप प्रिंट निकाल सकते हैं.
इन बातों का रखें खास ध्यान
हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2027 के दौरान किसी भी परेशानी से बचने के लिए कुछ जरूरी नियमों का ध्यान रखना होगा. पास होने के लिए हर विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल मिलाकर कम से कम 33% अंक लाने अनिवार्य हैं. इसके साथ ही कुल एग्रीगेट भी 33 फीसदी होना जरूरी है. अगर कोई स्टूडेंट एक या दो विषय में फेल होता है तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा. इसके अलावा, एडमिट कार्ड और स्कूल के इंटरनल असेसमेंट से जुड़ी फॉर्मेलिटी को समय पर पूरा कर लें.
पिछले साल हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट कैसा रहा था?
About the Author












