Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, पटवारी 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

On: April 29, 2026 10:25 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हलका पटवारी जावेद को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी गौच्छी उप-तहसील में तैनात था और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने अपने गांव फिरोजपुर कलां में स्थित कृषि भूमि का अपने भतीजे के साथ आपसी तबादला कराया था, जिसकी प्रक्रिया सब-रजिस्ट्रार कार्यालय गौच्छी में पूरी हुई थी। हालांकि, राजस्व रिकॉर्ड में इंतकाल गलत दर्ज हो गया। इस गलती को ठीक कराने के लिए 24 मार्च को तहसीलदार को आवेदन दिया गया, जिसे आगे पटवारी जावेद को भेजा गया। आरोप है कि पटवारी ने जानबूझकर काम लंबित रखा और बाद में सुधार के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

शिकायत की पुष्टि होने के बाद SV & ACB टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता ने आरोपी को 25 हजार रुपये दिए। जैसे ही आरोपी ने पैसे लिए, उसे शक हुआ और उसने तुरंत रकम अपने निजी सहायक को थमा दी। मौके पर मौजूद टीम ने पटवारी को पकड़ लिया, लेकिन उसका सहायक नकदी लेकर फरार हो गया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और फरार सहायक की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। साथ ही रिश्वत की राशि बरामद करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

32 सकेंड में 34 वार के पीछे की कहानी, संध्या हत्याकांड की वजह का खुलासा, एकतरफा प्यार करता था आरोपी पूर्व छात्र अमित

शाम होते ही कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? मुख्य दरवाजे को लेकर वास्तु में है खास मान्यता

भोलेभाबा हमारी फीस भर दो! स्कूल की फीस के लिए नहीं थे पैसे, कांवड़ लेकर निकली 3 बेटियां, महादेव से मदद की आस

शुक्र है कि आत्मा को दर्द नहीं होता, वर्ना 2 बार मरते 74 साल के शिवचरण, वीडियो कॉल पर ही बेटी ने देखा था अंतिम संस्कार

हरियाणा में चरखी दादरी में थाने के बाहर बवाल, 6 लोगों को गोलियां मारी, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला शहर

HTET Result 2026: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम जारी, bseh.org.in पर तुरंत चेक करें अपना नाम