गुरुग्राम एनकाउंटर में ढेर एक बदमाश निकला नाबालिग, स्कूली छात्र आर्यन जेवेलिन का खिलाड़ी था, वीडियो आए सामने

On: July 11, 2026 3:53 AM
Follow Us:

Last Updated:

Gurugram Encounter News: गुरुग्राम में पुलिस ने एनकाउंटर में 4 बदमाशों को मार गिराया. इनमें एक नाबालिग आर्यन भी शामिल था, जो 11वीं का छात्र था. बदमाश एक यूनिवर्सिटी संचालक से फिरौती मांगने की फिराक में थे. शूटरों ने एसजीटी यूनिवर्सिटी के संस्थापक के बेटे और पार्टनर विशाल बेरी के घर पर फायरिंग की और फिर बाद में उनका एनकाउंटर किया गया.

स्कूली छात्र, जेवेलिन प्लेयर...गुरुग्राम मुठभेड़ में ढेर 1 बदमाश निकला नाबालिगZoom

हरियाणा के गुरुग्राम में बीती रात को हुए एनकाउंटर में पुलिस ने चार बदमाशों को ढेर कर दिया.

गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम के सुशांत लोक इलाके में बीती रात को हुए एनकाउंटर में पुलिस ने चार बदमाशों को ढेर कर दिया. अब मामले में अहम खुलाशे हो रहे हैं. बदमाश एक यूनिवर्सिटी के संचालक से फिरोती मांगने के बाद फायरिंग की ताक में घूम रहे थे. इस एनकाउंटर में मारे गए चार बदमाशों में एक बदमाश नाबालिग था. उधर, एनकाउंटर के वीडियो भी सामने आए हैं.

जानकारी के अनुसार, सभ बदमाश हरियाणा के रोहतक, फतेहाबाद के रहने वाले हैं. नाबालिग की पहचान आर्यन के तौर पर हुई है, जो कि 11वीं का छात्र था और जेवलिन थ्रो प्लेयर था. इसके अलावा, व्यापारी के घर पर पुलिस के पहुंचने से पहले बदमाशो ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी और करीब दो दर्जन राउंड चलाए थे. उसके बाद पुलिस टीम पहुंची और बदमाशों का एनकाउंटर किया. दोनों तरफ से 65 राउंड के करीब गोलियां चलाई गई. बताया जा रहा है कि जिस व्यापारी से बदमाश फिरौती लेने आए थे, वो परिवार के साथ घर के अंदर मौजूद व्यापारी था और पत्नी और रिश्तेदार घर में थे. गौर रहे कि गैंगस्टर दीपक नांदल के शूटर एसजीटी यूनिवर्सिटी के संस्थापक के बेटे और पार्टनर विशाल बेरी के घर पर फायरिंग की थी. उनसे एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया है कि नाबालिग बदमाश रोहतक के बालोठ का रहने वाला है और पिछले कुछ समय पहले ही दीपक नांदल गैंग के साथ जुड़ा था, आर्यन के साथ नितिन और अंकित नाम का बदमाश भी ढेर कर दिया गया. नेरा ग्राम सभा में हंगामे से बैठक प्रभाविठभेड़ के दौरान 20 से अधिक राउंड फायरिंग हुई.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now