100 कैमरे, 10 DSP समेत 800 पुलिस जवान, नूंह में ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा, 3 साल पहले हुआ था खूब बवाल

On: July 30, 2026 5:41 PM
Follow Us:

Last Updated:

Nuh Braj Mandal Yatra: हरियाणा के नूंह में 3 अगस्त को ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के लिए पुलिस अलर्ट पर है. 800 पुलिस जवान, 10 डीएसपी और 7 कंपनियां तैनात होंगी. ड्रोन से निगरानी होगी. सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है. पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने प्रेस वार्ता में सुरक्षा को लेकर तैयारियों की जानकारी शेयर की.

ब्रज मंडल यात्राः 100 कैमरे, 10 DSP समेत 800 जवानों की तैनातीZoom

नूंह. हरियाणा के नूंह में 3 अगस्त को आयोजित होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. नूंह के पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने प्रेस वार्ता में बताया कि यात्रा के दौरान जिले में करीब 800 पुलिस जवान, 10 डीएसपी तथा 7 कंपनी बाहर से बुलाई गई हैं. विशेष सुरक्षा कंपनियां तैनात रहेंगी. संवेदनशील स्थानों, प्रमुख मार्गों और मंदिरों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा, जबकि आसमान से लेकर जमीन तक निगरानी की जाएगी.

पुलिस अधीक्षक नूँह ने कहा कि यात्रा को लेकर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और प्रशासनिक संगठनों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ड्रोन टीमों की सहायता से पूरे क्षेत्र का सर्वे किया जा रहा है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके. उन्होंने बताया कि जिले के सभी थाना प्रभारियों और डीएसपी के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यात्रा के दौरान पूरी सतर्कता और सख्ती बरती जाए.

डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. यात्रा से संबंधित भड़काऊ, अपमानजनक या आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणियों पर पुलिस की नजर है. ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है और पड़ोसी जिलों की पुलिस के साथ भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या गलत सूचना को फैलने से रोका जा सके. उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा के आरोपियों और संदिग्ध तत्वों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है. थाना स्तर पर सरपंचों, गणमान्य नागरिकों और विभिन्न समुदायों के जिम्मेदार लोगों के साथ संवाद स्थापित किया गया है, ताकि आपसी समन्वय बना रहे और यात्रा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके.

यात्रा के दौरान निगरानी के लिए 100 सदस्यों की विशेष टीम गठित की गई है, जिसमें 40 कैमरा कर्मी शामिल हैं. यह टीम वीडियो और फोटो रिकॉर्डिंग के माध्यम से गतिविधियों पर नजर रखेगी. तीनों प्रमुख मंदिरों की समितियों के साथ जिला प्रशासन और पुलिस की बैठकें हो चुकी हैं, जिनमें पार्किंग, यातायात, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा कर योजना तैयार की गई है.

पुलिस अधीक्षक नूँह ने कहा कि यात्रा को लेकर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और प्रशासनिक संगठनों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं.

उपायुक्त अखिल पिलानी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि आगामी 3 अगस्त को सावन के पहले सोमवार को होने जा रही ब्रजमंडल शोभा यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस संबंध में पीस कमेटी के सदस्यों की बैठक बुलाई है. सभी ने भरोसा दिलाया है की यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी अपनी तरफ से पुरजोर कोशिश करेंगे. भव्य यात्रा निकाली जाएगी. हथियार, लाउड स्पीकर, डीजे इत्यादि पर नजर रखी जाएगी. ड्रोन कैमरा से निगरानी की जाएगी.

सभी समुदायों का सहयोग मिल रहा है: भाजपा

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पिंटू ने कहा कि ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और स्थानीय लोग उनके स्वागत के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि सभी समुदायों का सहयोग मिल रहा है और प्रशासन के साथ मिलकर कानून – व्यवस्था को बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं. वहीं उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि यात्रा का समापन श्रृंगार गांव स्थित पांडवकालीन शिव मंदिर में होता है और वहां प्रशासन की विशेष निगरानी रहेगी. उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं. प्रशासन को उम्मीद है कि इस बार यात्रा के माध्यम से सौहार्द और सामाजिक एकता का सकारात्मक संदेश जाएगा.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vivek Kumar is a Senior Journalist with over 10 years of experience in the media industry. He is currently associated with News18 Hindi, where he covers local news from Haryana, Uttar Pradesh and Uttarakhand. H…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

सड़क पार कर रहा था शख्स, तेज रफ्तार में आई कार, मारी ऐसी चक्कर 50 फीट दूर जाकर गिरा, CCTV में कैद वीडियो

जाम, धूल और टूटे रास्ते…निरीक्षण में खुली मोहना एलिवेटेड रोड की हकीकत, जानिए कब तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

32 कमरे, स्मार्ट लैब और CCTV…फरीदाबाद का सरकारी स्कूल बनेगा हाईटेक, बन रही नई बिल्डिंग

हाउस टैक्स समय पर, लेकिन सफाई नहीं…अंबाला के न्यू शिवपुरी में बदबू के बीच जीने को मजबूर लोग

‘भगवान’ ने बच्चे को दिया नया जीवन, रोहतक में एक साल बाद फेफड़े में अटका पेंच निकाला, पैर में फ्रैक्चर के बाद हुआ था खुलासा

Delhi NCR 7 Days Weather Forecast: 2 दिन येलो अलर्ट, फिर 2 अगस्त तक बादलों का डेरा… दिल्ली-NCR में मानसून का मूड ऑन, गर्मी को कहें बाय-बाय