सर, पेशाब करने जाना है… पुलिस की कस्टडी से भागने लगा हिट एंड रन केस का आरोपी कल्याण

On: September 21, 2026 10:16 AM
Follow Us:

Last Updated:

Gurugram Hit And Run Case: गुरुग्राम पुलिस ने ‘हिट-एंड-रन’ के एक मामले में आरोपी कल्याण बैंसला समेत दो लोगों को राजस्थान के दौसा जिले से हिरासत में लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी. दौसा सदर के थानाधिकारी युधिष्ठिर सिंह ने बताया था कि गुरुग्राम पुलिस की टीम ने थाने को जानकारी दी है कि उसने दौसा के आगरा रोड इलाके से बैंसला और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है. सिंह ने कहा, ‘गुरुग्राम पुलिस ने हिट-एंड-रन मामले के सिलसिले में कल्याण बैंसला और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है.’

सर, पेशाब करने जाना है... पुलिस की कस्टडी से भागने लगा हिट एंड रन केस का आरोपीZoom

महिला बाइकर को टक्कर मारने वाले आरोपी कल्याण गिरफ्तार.

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हिट एंड रन केस के आरोप कल्याण बैंसला और उसके चचेरे भाई को पुलिस ने राजस्थान के दौसा से बीते मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. पहले तो कल्याण घटना के बाद से फरार चल रहा था. वहीं जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था तो वह वहां से भी भागने की कोशिश की. आरोपी कल्याण सिंह बैंसला को गुरुग्राम में कार चलाते समय एक महिला बाइकर को टक्कर मारने के आरोप में कुछ दिन बाद गिरफ्तार किया गया था. महिला बाइकर, जिसने घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. उसने कहा कि ड्राइवर ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से पहले अश्लील इशारे किए और उसका पीछा किया.

बैंसला ने टक्कर मारने से पहले की थी अभद्र टिप्पणी?
गुरुग्राम के DCP (ईस्ट) संदीप कुमार ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि महिला बाइकर, जो खुद को सिया बताती है, उसने दावा किया था कि बैंसला ने उसकी गाड़ी को टक्कर मारने से पहले उसके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी. PTI की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद बैंसला ने मीडिया को इंटरव्यू देने के बाद अपना फोन बंद कर लिया था. इसके बाद आरोपी फरार हो गया और उसे पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई गईं, जिसके बाद उसे राजस्थान के दौसा से पकड़ा गया.

पेशाब करने के बहाने भागने लगा था कल्याण बैंसला
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पेशाब करने के बहाने पुलिस कस्टडी से भागने की भी कोशिश की. भागने की कोशिश के दौरान वह गिर गया और उसे मामूली चोटें आईं, जिसके बाद उसे अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया. पुलिस के अनुसार, बैंसला पलवल जिले के चंधत का रहने वाला है और वहां एक जिम चलाता है और रियल एस्टेट का काम करता है. वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं. पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में बैंसला के चचेरे भाई लवनीश को भी गिरफ्तार किया था.

महिला बाइकर ने क्या आरोप लगाया?
घटना का वीडियो महिला की बाइक पर लगे कैमरे से रिकॉर्ड किया गया था. उसने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. इसके साथ उसने अपनी आपबीती बताते हुए वॉयसओवर भी दिया था. वीडियो में उसने कहा कि वह बाइकर्स के एक ग्रुप के साथ अपनी अप्रिलिया बाइक चला रही थी. तभी कार उसके पास आई और उसमें बैठे लोगों ने उसके साथ बदतमीजी शुरू कर दी. सिया ने कहा, “उसने गोल्फ कोर्स रोड पर मेरा पीछा करना शुरू कर दिया. मैंने उससे दूरी बनाए रखकर गाड़ी चलाने को कहा. वह मुझे बाइक रोकने का इशारा करता रहा.” सिया ने आरोप लगाया कि ड्राइवर “शराब के नशे में लग रहा था.” उसके कैमरे से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में सियाज कार सिया की तरफ मुड़ती और उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारती हुई दिखाई देती है.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

instagram

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now