पानीपत के अल्फ्रेड ग्लोबल कंपनी में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी, आग बुझाने में लगे दमकलकर्मी

On: November 8, 2026 2:24 PM
Follow Us:

fire 1 1
सांकेतिक तस्वीर

Haryana News: पानीपत के सेक्टर-25 पार्ट-2 स्थित अल्फ्रेड ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड में रविवार को भीषण आग लग गई। कंपनी के प्लॉट नंबर 14 में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की ऊंची लपटों और धुएं के गुबार को देखकर आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

आग के कारणों का पता नहीं

दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास करते रहे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से कंपनी में कितना नुकसान हुआ है और घटना में कोई हताहत हुआ है या नहीं, इस संबंध में भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अगलगी की तीसरी घटना

गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों में पानीपत के तीन औद्योगिक प्रतिष्ठानों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रहे इन अग्निकांडों ने औद्योगिक क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा के इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

निपटने के उपाय जरूरी

औद्योगिक इकाइयों में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और आपात स्थिति से निपटने की व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी हो गया है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें