Haryana News: अंबाला में शहीद स्मारक देखने का इंतजार खत्म, 15 नवंबर से मिलेगी एंट्री; जानें कैसे होगी बुकिंग

On: November 7, 2026 5:49 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि आजादी की पहली लडाई का शहीद स्मारक का उदघाटन देश के केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा 5 नंवबर, 2026 को कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी 15 नवंबर, 2026 से इस स्मारक को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा और एक महीना तक यह स्मारक प्रतिदिन 500 लोगों को नि:शुल्क दिखाया जाएगा।

विज ने बताया कि इस स्मारक में आने के लिए आम जनता को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक इसकी टिकटें बुक करानी होगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश से एक महीना स्मारक नि:शुल्क दिखाया जाएगा और एक महीना तक प्रतिदिन केवल 500 लोगों को ही दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नि:शुल्क देखने वालों को भी अपनी टिकट बुक करनी होगी। उसके लिए ambalawarmemorial.com पर जाकर ऑनलाईन अपनी टिकट को बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, मेमोरियल में भी टिकट देने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि आजादी की पहली लडाई कांग्रेस के जन्म से 28 वर्ष पहले अंबाला छावनी में 10 मई, 1857 से शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि मेरठ से 9 घंटे यह लडाई शुरू थी और यह लडाई सशस्त्र हुई थी तथा ये लडाई सारे देश में लडी गई थी। लेकिन जिन शहीदों को पेडों से बांध-बांधकर गोलियां मार दी गई और जिन पर कोल्हू चलवाए गए गांव के गांव अंग्रेजों द्वारा जला दिए गए थे।

अमित शाह ने किया था उद्घाटन

विज ने बताया कि ऐसे उन हजारों शहीद, जिनको कभी इतिहास में जो स्थान मिलना चाहिए था, वो नहीं मिला। उन शहीदों को स्थान दिलाने के लिए अंबाला छावनी में शहीद स्मारक का निर्माण किया गया है जिसका उद्घाटन हमारे देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 5 नवंबर, 2026 को कर दिया है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now